- Home
- Entertainment
- Bollywood
- परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई की नई तस्वीरें, कपल से हटकर इस शख्स पर टिकीं लोगों की नजरें
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई की नई तस्वीरें, कपल से हटकर इस शख्स पर टिकीं लोगों की नजरें
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सगाई की। उनकी सगाई की सेरेमनी में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। अब परिणीति ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरे शेयर की हैं, वे उनकी सगाई के दौरान रखी गई अरदास की हैं, जिसमें उनके साथ राघव और अन्य फैमिली मेंबर्स को भी देखा जा सकता है।
परिणीति चोपड़ा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "अरदास- अकाल तख़्त साहिब के इकलौते जत्थेदार सिंह साहिब ग्यानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी इंगेजमेंट में उनकी पवित्र उपस्थिति हमारे लिए सबकुछ थी।"
परिणीति की तस्वीरें देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स की नजर उस शख्स पर गई है, जिसका जिक्र परिणीति ने कैप्शन में नहीं किया है। जी हां, लोगों की नजर तस्वीरों के बैकग्राउंड में नजर आ रहे परिणीति के पिता पवन चोपड़ा पर गई है, जो रुमाल से अपने आंसू पोंछते दिखाई दे रहे हैं।
एक इंटरनेट यूजर ने तस्वीरों के कमेंट बॉक्स में लिखा है, "बैकग्राउंड में कैजुअल पापा के आंसू निकलना हाईलाइट है।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मैं दूसरी तस्वीर में आपके पिता को इमोशनल होते देख सकती हूं। यह बेहद दिल छूने वाली है।"
कई इंटरनेट यूजर्स हैं, जो तस्वीरों पर कमेंट कर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के मजे ले रहे हैं। जैसे कि एक यूजर ने लिखा है, "अब नो राजनीति, ओनली परिणीति।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "परिणीति पर राजनीति कर गए राघव चड्ढा साहब।" एक यूजर ने लिखा है, "परिणीति और राजनीति दोनों राघव भैया के हाथ में है।"
परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा विशेषतौर पर दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने सगाई के बाद कपल की तस्वीरें शेयर कर ना केवल उन्हें बधाई दी थी, बल्कि उनकी शादी को लेकर अपनी बेताबी भी जाहिर की थी।
परिणीति चोपड़ा उर राघव चड्ढा की सगाई में राजनीति की दुनिया से कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस नेता पी. चिदम्वरम और राजीव शुक्ला जैसे नाम शामिल हैं।
परिणीति और राघव के अफेयर की खबर पिछले महीने तब सामने आई, जब कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर देखा गया था। बाद में उन्हें कभी डिनर डेट तो कभी आईपीएल मैच के दौरान साथ देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
और पढ़ें…
धर्म गुरु राधे मां के बेटे ने पकड़ी ग्लैमर की राह, OTT पर किया डेब्यू
'अनुपमा' के ये 8 पॉपुलर किरदार हुए गायब, फैन्स को रुला गई इनकी विदा
ई'क्या ब्रा पहनकर नाचीं थीं नुसरत भरुचा?', एक्ट्रेस का दिलचस्प किस्सा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।