
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जादू बिखेरा है कि फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों में ही 155 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने खुलासा किया कि उन्होंने फैसला लिया है कि वो रिलीजियस कन्वर्जन का शिकार हुईं लड़कियों के लिए काम कर रहे आश्रम की मदद करेंगे।
विपुल आश्रम को मोटी रकम देंगे दान
विपुल शाह ने कहा, 'एक आश्रम है, जो 300 ऐसी ही पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास पर नेक काम कर रहा है। ये महिलाएं कथित रूप से केरल में हुई रिलीजियस कन्वर्जन का शिकार हुई हैं। मैंने इस आश्रम को 51 लाख रुपए का दान देने का फैसला लिया है।'
इसी दौरान आश्रम की कार्यकर्ता श्रुति ने कहा कि इस आश्रम में ऐसी महिलाएं रहती हैं, जिनका ब्रेनवॉश किया गया है। इस आश्रम के जरिए हम उनको रास्ते पर वापस लाया जाता है। उनका कहना है कि इस संस्था का कर्तव्य सिर्फ केरल ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के प्रति है।
क्या है 'द केरल स्टोरी' की कहानी?
आपको बता दें 'द केरल स्टोरी' 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी लड़कियों को झांसा देकर विदेश ले जानें, धर्म परिवर्तन कराने और ISIS आतंकवादी बनने पर मजबूर करने के ऊपर है। हालांकि जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब से इस फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है।
और पढ़ें…
'15 लोगों ने एक महीने तक रेप किया..' अदा शर्मा ने बताई The Kerala Story की असली कहानी; देखें VIDEO
जानिए प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में किस बीमारी से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।