5 फ़िल्में बॉबी देओल की, जो कभी ना हो सकीं रिलीज, 2 थीं बड़े भाई सनी देओल के साथ

Published : May 18, 2025, 03:29 PM IST

बॉबी देओल की अगली फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' 12 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वे औरंगजेब के किरदार में दिखाई देंगे। वैसे बॉबी देओल की कुछ फ़िल्में ऐसी हैं, जो अनाउंस तो हुईं। लेकिन रिलीज नहीं हो पाईं। डालिए उनकी ऐसी ही 5 फिल्मों पर एक नज़र..

PREV
15

1. अपने 2

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 2020 में इस फिल्म का ऐलान किया था और दिवाली 2021 पर वे इसे रिलीज करने वाले थे। धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा करण देओल और अजय देवगन भी यह फिल्म करने वाले थे। लेकिन अभी तक यह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई है।

25

2.फ़ॉर्मूला 44

2010 में इस फिल्म का ऐलान हुआ था, जिसे समीर कार्णिक डायरेक्ट करने वाले थे। बॉबी के साथ सोहेल खान और वत्सल सेठ को भी फिल्म में कास्ट किया गया था। लेकिन फिल्म अनाउंसमेंट के बाद ठंडे बस्ते में चली गई।

35

3.लंदन

गुरिंदर चड्ढा इस फिल्म को निर्देशित कर रहे थे। बॉबी देओल के अलावा सनी देओल और करिश्मा कपूर का भी इसमें अहम् रोल होता। 1997 में धर्मेन्द्र ने अपने बैनर विजेता फिल्म्स के तले इसका ऐलान किया। लेकिन फिर फिल्म कभी आगे नहीं बढ़ पाई।

45

4.अगर

1996 में डायरेक्टर राकेश रोशन की यह फिल्म अनाउंस हुई थी। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना को भी कास्ट किया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म बंद हो गई।

55

5.लंदन फिल्म प्रोडक्शन नं. 2

यह फिल्म साल 2000 में अनाउंस हुई थी। फिल्म में बॉबी देओल के साथ करीना कपूर लीड रोल करने वाली थीं। संगीत सिवान इसे डायरेक्ट कर रहे थे। लेकिन अज्ञात कारणों से यह फिल्म बंद हो गई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories