प्यार में उम्र भूले 7 सेलेब्स, किसी ने 17 साल बड़े एक्टर तो किसी ने 23 साल छोटी एक्ट्रेस को बनाया पार्टनर

एंटरटेनमेंट डेस्क. फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने दूसरी शादी कर ली है। लेकिन ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि मसाबा का लाइफ पार्टनर उम्र में उनसे कितना बड़ा है। स्लाइड्स में जानिए मसाबा के पति की उम्र और ऐसे ही और सेलेब्रिटी कपल्स के बारे में…

Gagan Gurjar | Published : Jan 27, 2023 3:57 PM
17

रिपोर्ट्स की मानें तो 33 साल की मसाबा के पति सत्यदीप मिश्रा उम्र में उनसे लगभग 17 साल बड़े हैं। उनकी उम्र लगभग 50 साल बताई जाती है। हालांकि, इसकी कहीं आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

27

52 साल के सैफ अली खान दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी 12 साल बड़ी अमृता सिंह (64) से हुई थी और दूसरी शादी 10 साल छोटी करीना कपूर (42) से हुई है। अमृता से उनका तलाक हो चुका है, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। करीना कपूर से भी सैफ के दो बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।

37

बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उम्र में लगभग 13 साल बड़े हैं। जी हां धर्मेंद्र 87 साल के हैं, जबकि हेमा मालनी 74 साल की हैं। हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं।

Related Articles

47

संजय दत्त अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त से लगभग 19 साल बड़े हैं। संजय दत्त 63 साल के हैं, जबकि मान्यता 44 साल की हैं। संजय दत्त और मान्यता के दो जुड़वां बच्चे शाहरान और इकरा हैं।

57

दिवंगत ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार की शादी गुजरे जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस सायरा बानो से हुई थी। जिस वक्त दिलीप साहब की शादी हुई, तब वे 45 साल के थे, जबकि सायरा बानो सिर्फ 22 साल की थीं। यानी दोनों की उम्र में 23 साल का अंतर था।

67

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार दिवंगत राजेश खन्ना की शादी 31 साल की उम्र में हुई थी। उस वक्त उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया महज 16 साल की थीं। यानी कि दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर था। कपल की दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना (अक्षय कुमार की पत्नी) और रिंकी खन्ना।

77
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos