'OMG 2' पर लटकी सेंसर की तलवार, इधर अक्षय कुमार की 2 बड़ी फिल्मों पर लग गई आधिकारिक मुहर

Published : Jul 17, 2023, 07:35 PM IST
Akshay Kumar Jolly LLB 3

सार

अक्षय कुमार की दो नई फिल्मों 'वेलकम 3' और 'जॉली एलएलबी 3' की पुष्टि अरशद वारसी ने कर दी है। इन दोनों फिल्मों में खुद अरशद वारसी भी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अरशद ने एक बातचीत में डिटेल साझा की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'OMG 2' पर सेंसर बोर्ड की तलवार लटक रही है। बोर्ड ने फिलहाल के लिए इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। रिव्यू कमेटी का डिसीजन आने के बाद ही फिल्म की रिलीज को लेकर डाउट क्लियर हो पाएगा। इस बीच अक्षय कुमार के फैन्स के लिए खुशखबरी यह है कि उनके चहेते सुपरस्टार की दो अपकमिंग फिल्मों का कन्फर्मेशन हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार कई आने वाली फिल्मों 'वेलकम 3' और 'जॉली एलएलबी 3' की। इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे अभिनेता अरशद वारसी ने एक बातचीत के दौरान इन्हें लेकर बयान दिया है।

अरशद वारसी ने की ‘वेलकम 3’ की पुष्टि

अरशद वारसी ने एक बातचीत के दौरान 'वेलकम 3' की पुष्टि करते हुए कहा, "वेलकम 3 का स्केल, लागत, क्लाइमैक्स सब अनरियल हैं। यह लार्जर दैन लाइफ थिएट्रिकल रिलीज होगी और मैं, अक्षय कुमार संजू (संजय दत्त), परेश रावल और कई अन्य लोग भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।" दरअसल, अरशद वारसी से पूछा गया था कि उन्हें बीते कुछ सालों में बड़े पर्दे पर ज्यादा क्यों नहीं देखा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "सिनेमा में पूरा परिदृश्य बदल गया है। अब थिएटर्स में जो फ़िल्में रिलीज हो रही हैं, वे सुपरहीरो फ़िल्में हैं। वे बड़ी फ़िल्में हैं। लार्जर दैन लाइफ हैं। यह अजीब है। मैं भी खुद को वैसे ही देख रहा हूं। इन बड़ी फिल्मों में छोटा-मोटा रोल नहीं करना चाहता।मेरे लिए काम की संतुष्टि सबसे जरूरी है। ये ऐसी फ़िल्में हैं, जो मुझे ढेर सारा पैसा देंगी। जो मुझे ऑफर हुईं, वो मुझे पसंद नहीं आईं। एक मैं जो कर रहा हूं, वह 'वेलकम 3' है।"

‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर यह बोले अरशद वारसी

अरशद वारसी ने इस दौरान 'मुन्नाभाई 3' के बनने पर संदेह जताया। लेकिन पूरी तरह इनकार नहीं किया। हालांकि, उन्होंने 'जॉली एलएलबी 3' बनने की खबर पर मुहर लगा दी। उन्होंने बताया कई वे अक्षय कुमार के साथ जॉली एलएलबी 3 कर रहे हैं। बकौल अरशद, "हम इसकी (जॉली एलएलबी 3) शूटिंग जनवरी में शुरू करेंगे। यह उन फिल्मों में से एक होगी, जो बताएगी कि दुनिया में चल रहीं चीजों की सच्चाई क्या है। यह अच्छाई बनाम बुराई पर आधारित होगी।"

‘जॉली एलएलबी 2’ में क्यों नहीं थे अरशद वारसी?

जब अरशद से पूछा गया कि वे 'जॉली एलएलबी 2' में क्यों नहीं थे? तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं मालूम। मुझे लगता है कि मेकर्स फिल्म के स्केल को उठाना चाहते थे। मुझे याद है कि मैंने भी सुभाष (कपूर, डायरेक्टर) को कहा था कि आपको यह अक्षय के साथ करनी चाहिए। अगर आप कोर्टरूम में क्राउड को दिखाना चाहते हैं तो मेरे साथ यह 500 होगा, लेकिन अक्षय के साथ यह 5000 होगा। कहीं ना कहीं प्रोडक्शन हाउस को लगा कि चलो बड़े स्टार को ले लेते हैं। लोगों ने मुझे पसंद किया तो मैं वापस आ गया। लोगों को मुझे और अक्षय को देखकर मजा आएगा।”

बता दें कि 'वेलकम' के पहले पार्ट में अक्षय कुमार थे, इस फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस किया था और तीसरे पार्ट में अक्षय वापसी कर रहे हैं। इसी तरह 'जॉली एलएलबी' के पहले पार्ट में अरशद वारसी की मुख्य भूमिका थी, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने अरशद को रिप्लेस किया और अब तीसरे पार्ट में दोनों ही स्टार्स दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे।

और पढ़ें…

250 से ज्यादा लड़कियों का रेप, नाबालिगों को भी नहीं छोड़ा, दिल दहला देगा 'Ajmer 92' का ट्रेलर

'ग़दर' के खिलाफ था पूरा बॉलीवुड, सनी देओल का शॉकिंग खुलासा

OMG! इन 11 फिल्मों ने पढ़ाया SEX का पाठ, जानिए कौन हिट, कौन रही फ्लॉप

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव