Published : Jan 30, 2023, 08:48 PM ISTUpdated : Jan 30, 2023, 08:51 PM IST
पठान ने बॉक्सऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने महज 5 दिनों में ही दुनियाभर से 542 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की सक्सेस के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने पहली बार शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
पठान की सक्सेस के बाद फिल्म की स्टारकास्ट पहली बार मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान दीपिका ने शाहरुख खान को किस किया। इसके बाद तो शाहरुख भी खुद को जॉन अब्राहम को Kiss करने से नहीं रोक पाए।
27
जिस वक्त शाहरुख खान जॉन अब्राहम को किस कर रहे थे तो, दीपिका शरमाकर दूसरी तरफ देखने लगीं। हालांकि, इस दौरान दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
37
पठान की सक्सेस के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ये पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान शाहरुख ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज दिए।
47
पठान की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने जमकर मस्ती की। सभी ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ भी खूब हंसी-मजाक किया।
57
फिल्म की सक्सेस के बाद पोज देते जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान। बता दें कि फिल्म ने घरेलू बॉक्सऑफिस पर 5 दिनों में ही 280 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
67
पठान से शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इससे पहले वो 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे।
77
पठान के साथ ही शाहरुख खान ने बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। यह फिल्म पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के साथ ही सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।