Dharmendra Prayer Meet: बॉबी देओल की आंखें नम, रेखा-सलमान खान सहित कई सेलेब्स पहुंचे

Published : Nov 27, 2025, 07:29 PM ISTUpdated : Nov 27, 2025, 08:07 PM IST
dharmendra prayer meet

सार

बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हो गया था। वे 89 साल के थे। उनके जाने से सभी को झटका लगा। उनका अंतिम संस्कार भी आनन-फानन में किया गया। वहीं, गुरुवार को उनकी प्रेयर मीट हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। 

धर्मेंद्र के निधन की खबर ने सभी को जोरदार झटका दिया। बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। काफी दिनों तक इलाज चलने के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उन्होंने 24 नवंबर को आखिरी सांस ली। हालांकि, उनका अंतिम संस्कार बहुत ही गुपचुप तरीके से किया गया, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल भी उठे। इसके बाद परिवारवालों ने उनकी प्रेयर की प्लानिंग की, जो गुरुवार को मुंबई की होटल ताज लैंड्स एंड के सीसाइड लॉन्स में आयोजित की गई। इसे सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ नाम दिया गया। प्रेयर मीट में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां पहुंची।

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

गुरुवार को होटल ताज लैंड्स एंड में आयोजित धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस मौके पर धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल भी अपनी कार में नजर आए। पापा को याद कर बॉबी की आंखें नम दिखीं। वहीं, सलमान खान, रेखा, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम, आर्यन खान, अनु मलिक, पति के साथ माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, अमीषा पटेल सहित कई सेलेब्स प्रेयर मीट में पहुंचे। सभी के चेहरे पर उदासी नजर आई। सेलेब्स ने धर्मेंद्र को याद कर श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी का पहला इमोशनल पोस्ट, शेयर की पति से जुड़ी ढेरों यादें

धर्मेंद्र का बॉलीवुड करियर

धर्मेंद्र के करियर की बात करें तो वो बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने 60 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और इस वक्त उनकी उम्र 25 साल थी। 60 से लेकर वे अभी तक एक्टिव थे। उनकी आखिरी फिल्म 2024 में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया थी, इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे। वहीं, उनकी लास्ट फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। ये एक वॉर ड्रामा मूवी है, जो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर बेस्ड है। अरुण भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता थे, जो 1971 के भारत–पाक युद्ध में शहीद हुए थे।

 

 

 

ये भी पढ़ें... 70 के दशक की धर्मेंद्र की 8 फिल्में, जिससे हिला था BO, हर मूवी ने छापे थे ताबड़तोड़ नोट

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़