2025 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी 'धुरंधर', 800 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Published : Dec 21, 2025, 01:49 PM IST

Dhurandhar Worldwide Box Office पर 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने विक्की कौशल स्टारर 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है। पढ़ें 'धुरंधर' की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

PREV
14
'धुरंधर' ने दुनियाभर में कितनी कमाई की?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 805.1 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसमें से फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 538.90 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 641.55 करोड़ रुपए है। ओवरसीज मार्केट से आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 163.55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें : 60 की उम्र पार कर चुके ये 5 स्टार 2026 में करेंगे ताबड़तोड़ एक्शन, एक 4 तो एक 5 बार मचाएगा ग़दर!

24
'छावा' पर भारी पड़ी 'धुरंधर'

धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल स्टारर हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा 'छावा' को पहले पायदान से दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ ने दुनियाभर से ग्रॉस 797.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ने भारत में नेट 600.10 करोड़ रुपए, ग्रॉस 708.5 करोड़ रुपए कमाए थे। ओवरसीज से इस फिल्म ने 81.28 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

34
वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में बॉलीवुड फ़िल्में
  1. दंगल :  1968.03 करोड़ रुपए
  2. जवान : 1148.32 करोड़ रुपए
  3. पठान : 1050.3 करोड़ रुपए
  4. बजरंगी भाईजान : 918.18 करोड़ रुपए
  5. एनिमल : 917.82 करोड़ रुपए
  6. सीक्रेट सुपरस्टार : 875.78 करोड़ रुपए
  7. स्त्री 2 : 874.58 करोड़ रुपए
  8. धुरंधर : 805.1 करोड़ रुपए (कमाई जारी है)

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की कहानी क्या होगी? फिल्म के दिग्गज एक्टर ने कर दिया खुलासा

44
ऑलओवर इंडिया 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म 'धुरंधर'

अगर ऑलओवर इंडिया की बात करें तो 'धुरंधर' 2025 में वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनी है। टॉप पर अभी ऋषभ शेट्टी स्टारर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा : द लीजेंड चैप्टर 1' है, जिसने दुनियाभर में लगभग 852.3 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। हालांकि, माना जा रहा है कि रविवार या सोमवार के कलेक्शन के साथ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म इस एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन को पछाड़ 2025 की नं. 1 इंडियन फिल्म बन जाएगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories