MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Punjab News
Tulsidas Research
UN World Map Resolution
EOS-05 Satellite
Delhi Traffic Advisory
VHP Maharashtra New Garba Rules
MP Liquor Tragedy
Bhavnagar Crime News
Dinesh Sharma Appointment
Anupriya Nagar Hanuman Ansh
Top 10 Morning News
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Dhurandhar 2 की कहानी क्या होगी? फिल्म के दिग्गज एक्टर ने कर दिया खुलासा

Dhurandhar 2 की कहानी क्या होगी? फिल्म के दिग्गज एक्टर ने कर दिया खुलासा

रणवीर सिंह की स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड 750 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट डाले हैं। अब लोग इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इस बीच 'धुरंधर 2' की कहानी से पर्दा उठ गया है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 20 2025, 01:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
क्या होगी 'धुरंधर 2' की कहानी?
Image Credit : Film Scene

क्या होगी 'धुरंधर 2' की कहानी?

'धुरंधर' में जमील जमाली का रोल करने वाले दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने एक हालिया इंटरव्यू में फिल्म की कहानी पर बात की है। राकेश बेदी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'धुरंधर 2' में बहुत कुछ आने वाला है। वे कहते हैं, "आपने देखा कि रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और अन्य राजनेताओं के विरोध के बावजूद जमील कैसे हमजा को सत्ता के शिखर पर पहुंचाने में कामयाब रहा। हालांकि, उसे एहसास हो गया है कि हमजा अपनी मर्जी चला रहा है तो वह उसकी लगाम खींच सकता है। वह उसका कालीन भी खींच सकता है।" इसके आगे उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं इससे ज्यादा आपको नहीं बताऊंगा।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar ने 500 CR क्लब की 6 फिल्मों की उड़ाईं धज्जियां, 15वें दिन बनाया धांसू रिकॉर्ड

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
'धुरंधर' में दिखाई गई हिंसा को लेकर क्या बोले राकेश बेदी
Image Credit : Film Scene

'धुरंधर' में दिखाई गई हिंसा को लेकर क्या बोले राकेश बेदी

राकेश बेदी ने 'धुरंधर' के उन हिंसक सीन्स पर सफाई दी, जिनकी आलोचना हो रही है। फिर चाहे वह स्किन में हुक घुसाना हो, बांट से सिर कुचलना हो या फिर शोरबे के टब में डुबोना हो। बकौल राकेश, "क्या राम ने रावण को बिना किसी हिंसा के मारा? अब एक विलेन है, जो बेहद खतरनाक है और लोग उससे डरे हुए हैं तो जाहिर है कि दोनों ओर से हिंसा होगी ही। है ना। आप कहानी सुना नहीं रहे हैं, उसे दिखा रहे हैं। अगर आप असली घटनाओं पर आधारित कहानी कर रहे हैं तो यह एक दिन में ख़त्म नहीं हो सकती।" राकेश के मुताबिक़, 'धुरंधर' हिंसा का महिमामंडन नहीं करती, बल्कि कहानी को इसकी ज़रुरत है। वे कहते हैं, "वो क्या सीटी मारने से मर जाएगा? यह समझना होगा कि फिल्म में हिंसा का एक मकसद है। यहां तक कि ल्यारी में विलेन जिस तरह से दुश्मन को मारते हैं, वह भी भयावह है। अगर आप किसी आदमी को ऐसे ही मार देते हैं तो आपको रणवीर (सिंह) की क्या ज़रुरत। मुझसे ही मरवा देते। मैं ही मार देता।"

यह भी पढ़ें : वर्ल्डवाइड 10 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फ़िल्में, सनी देओल की इकलौती फिल्म 'गदर 2' झटके में OUT

34
'उरी' से जुड़ा है 'धुरंधर' के राकेश बेदी का कनेक्शन
Image Credit : Film Scene

'उरी' से जुड़ा है 'धुरंधर' के राकेश बेदी का कनेक्शन

'धुरंधर' में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली का कनेक्शन डायरेक्टर आदित्य धर की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' से जुड़ा हुआ है। 2019 में रिलीज हुई 'उरी' में उनका एक सीन है, जिसमें वे ISI एजेंट के तौर पर दिखाई दिए हैं। उसी किरदार को 'धुरंधर' में आगे बढ़ाया गया है। राकेश बताते हैं, "आदित्य ने पिछले साल मुझे कॉल किया और ज़मील का रोल ऑफर किया, जिसमें करने के लिए बहुत कुछ है। सीक्वल में वह और भी खतरनाक होने वाला है और इससे मुझे 100 फीसदी कुछ अलग करने का मौक़ा मिला। मैं सातवें आसमान पर हूं।"

44
'धुरंधर' की स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Image Credit : Film Poster

'धुरंधर' की स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

'धुरंधर' में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के रोल में हैं। अक्षय खन्ना रहमान डकैत, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल, संजय दत्त एसपी चौधरी असलम, आर. माधवन अजय सान्याल, सारा अर्जुन यालिना जमाली और राकेश बेदी जमील जमाली के रोल में हैं। यह फिल्म भारत में 503.20 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 751.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का निर्माण लगभग 225 करोड़ रुपए में हुआ है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mirzapur The Movie Collection Day 3: तीन में 100 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर', रविवार को की इतनी कमाई
Recommended image2
गोविंदा की बर्बादी की दुआ मांगने मंदिर-दरगाह जाती थी एक महिला! सालों बाद खुला चौंकाने वाला राज
Recommended image3
गोविंदा ने ऐसा क्या कह डाला कि सोच में पड़ गए लोग, तलाक की ख़बरों के बीच वीडियो वायरल
Recommended image4
'मैं पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो', शाहरुख़ खान ने किसे दी थी खुली चेतावनी?
Recommended image5
Hanuman Ansh Songs:'हनुमान अंश' में हैं 11 सॉन्ग, 2 गानों को तो लूप में सुन रहे हैं लोग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved