PHOTOS: 40 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, जमकर दिए बोल्ड सीन लेकिन इस एक्ट्रेस के खाते में नहीं आई एक भी Hit

Published : Mar 03, 2023, 08:25 PM IST

'लाहौर', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं श्रद्धा दास 36 साल की हो गई हैं। 4 मार्च, 1987 को मुंबई में पैदा हुईं श्रद्धा ने करियर में 40 से ज्यादा फिल्में कीं, लेकिन बॉलीवुड में उनके नाम एक भी हिट नहीं है। 

PREV
17

बता दें कि श्रद्धा दास ने कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे वो एक्टिंग फील्ड में आ गईं। श्रद्धा ने 2008 में तेलुगु फिल्म सिद्धू फ्रॉम श्रीकाकुलम से करियर की शुरुआत की थी। 

27

एजुकेशन की बात करें तो श्रद्धा दास ने जर्नलिज्म में डिग्री ली है। हालांकि, उन्होंने इससे अलग हटकर एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाने की सोची। 

37

श्रद्धा दास ने एक्टिंग में आने से पहले थिएटर में लंबे समय तक ट्रेनिंग ली है। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पीयूष मिश्रा, चितरंजन गिरी कई बड़े एक्टर्स से थिएटर की वर्कशॉप भी ली है।

47

कई भाषाओं की फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल में काम कर चुकीं श्रद्धा दास को लोग उनकी एक्टिंग की वजह से जानते हैं और तारीफ भी करते हैं। लेकिन बावजूद इसके उनके खाते में कोई कामयाब फिल्म नहीं है। 

57

श्रद्धा ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में बोल्ड और इंटीमेट सीन भी दिए हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें अपनी बोल्ड इमेज का कोई फायदा नहीं हुआ। श्रद्धा की पहचान अब भी ए-लिस्टर्स में नहीं है। 

67

बता दें कि एक्टिंग फील्ड में आने से पहले श्रद्धा दास ने 400 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। ग्लैडरेग्स एकेडमी में ट्रेनिंग से पहले श्रद्धा ने McDowell, Aristocrat जैसी कई कंपनियों के कैटलॉग विज्ञापनों में काम किया है। 

77

श्रद्धा दास के करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में आई मूवी 'लाहौर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो दिल तो बच्चा है जी, लकी कबूतर, 'जिद', 'सनम तेरी कसम', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', बाबूमोशाय बंदूकबाज और 'तीन पहेलियां' जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी देखें : 

PHOTOS: 20 साल की बेटी की मां है श्रीकृष्णा की यशोदा, 40 साल में पूरी तरह बदल चुका है एक्ट्रेस का लुक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories