- Home
- Entertainment
- TV
- PHOTOS: 20 साल की बेटी की मां है श्रीकृष्णा की यशोदा, 40 साल में पूरी तरह बदल चुका है एक्ट्रेस का लुक
PHOTOS: 20 साल की बेटी की मां है श्रीकृष्णा की यशोदा, 40 साल में पूरी तरह बदल चुका है एक्ट्रेस का लुक
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'श्रीकृष्णा' में यशोदा मैया का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दामिनी शेट्टी 90 के दशक में घर-घर में मशहूर थीं। तब से अब तक 40 साल में दामिनी का लुक पूरी तरह बदल चुका है। आइए जानते हैं अब कहां और क्या कर रही है एक्ट्रेस।

बता दें कि दामिनी ने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। स्कूल के दिनों में वो 'दृक्षरावण' नामक थिएटर से जुड़ी थीं। बाद में उन्हें रामानंद सागर के सीरियल श्रीकृष्णा में काम मिल गया।
दामिनी ने प्रोड्यूसर राज शेट्टी से लव मैरिज की है। दामिनी और राज की एक बेटी है, जिसका नाम साशा है। अक्टूबर, 2022 में ही साशा 20 साल की हुई हैं।
दामिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर ही उनके 164 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, दामिनी करीब 710 लोगों को फॉलो करती हैं।
दामिनी ने इंस्टाग्राम के बायो में अपना परिचय देते हुए लिखा है। एक कोरा पन्ना मुझसे बात करता है!!! आत्मा से राइटर! मन से डायरेक्टर! दिल से एक्टर! और डिजाइन से प्रोड्यूसर।
बता दें कि दामिनी शेट्टी एक्टर होने के साथ ही राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। वे 'छोटी बहू', 'बानी: इश्क दा कलमा', 'शास्त्री सिस्टर्स', 'लक्ष्मी घर आई', एक मुट्ठी आसमान, लौट आओ त्रिशा जैसे कई टीवी सीरियल्स की राइटर भी हैं।
दामिनी शेट्टी बानी: इश्क दा कलमा, चरणदासी, मन में विश्वास है, विलायती भाभी, रक्षाबंधन, महारानी, किन्नेरी, खसमा नू खानी और क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल्स की प्रोड्यूसर रही हैं।
दामिनी शेट्टी का अब अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम 'इटर्नल फ्लेम प्रोडक्शन्स' है। इसके तहत वो टीवी सीरियल्स का निर्माण करती हैं।
ये भी देखें :
PHOTOS: श्रद्धा कपूर ने 12 साल में कीं 22 फिल्में, इन 8 को छोड़ बाकी ने टिकट खिड़की पर तोड़ा दम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।