हिमेश रेशमिया के पिता का निधन, 87 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Published : Sep 19, 2024, 08:09 AM ISTUpdated : Sep 19, 2024, 08:35 AM IST
himesh reshammiya father death

सार

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। वे 87 साल के थे। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हिमेश के पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सुनने को मिल रही है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने आत्महत्या की थी। अब बताया जा रहा है कि सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के पिता संगीतकार विपिन रेशमिया (Vipin Reshammiya) का निधन हो गया है। वे 87 साल के था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हिमेश के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो हिमेश की फैमिली फ्रेंड फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने उनके पिता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया-हां, ये सही है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। थापर ने यह भी बताया कि विपिन रेशमिया अंतिम संस्कार 19 सितंबर (गुरुवार) को जुहू में किया जाएगा। हिमेश के पिता के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

पिता को गुरु मानते थे हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया अपने पिता विपिन रेशमिया को गुरु मानते थे। उन्होंने संगीत अपने पिता से ही सीखा था। ऐसे में वे पिता को खोकर टूट गए है। आपको बता दें कि विपिन एक संगीतकार के साथ प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने द एक्सपोज और तेरा सुरूर में एक प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था। इन फिल्मों में हिमेश ने ही लीड रोल प्ले किया था। बता दें कि विपिन और सलमान खान एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे और इसी दौरान हिमेश की मुलाकात सलमान से हुई थी। इसके बाद हिमेश की किस्मत चमकी और उन्हें पहली बार सलमान-काजोल की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में संगीत देने का मौका मिला था। फिल्म तो हिट हुई ही, साथ ही हिमेश के संगीत को भी खबू पसंद किया गया।

कौन है हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जानेमाने सिंगर और म्यूजिशियन हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक करीब 1300 गानों को संगीत दिया है। बतौर संगीतकार उनकी पहली फिल्म प्यार किया तो डरना क्या थी। इसके बाद उन्होंने बंधन, हैलो ब्रदर, दुल्हन हम ले जाएंगे, हमराज, तेरे नाम, एतराज, आशिक बनाया आपने, मैंने प्यार क्यों किया सहित कई फिल्मों में संगीत दिया। हिमेश एक एक्टर भी हैं। उन्होंने कर्ज, रेडियो, कजरारे, खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म बदमाश रविकुमार है, जो इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें...

कौन है TV एक्ट्रेस जिसने प्यार को बचाने काला जादू भी किया, फिर भी टूटा दिल

जब रामानंद सागर को RAMAYAN की शूटिंग के लिए कौए का आगे जोड़ने पड़े थे हाथ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश