4 महीने में हनी सिंह ने बदलीं दो गर्लफ्रेंड! मॉडल के बाद अब इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

Published : Apr 16, 2023, 12:51 PM IST
Honey Singh Nushrat Bharucha

सार

चार महीने पहले हनी सिंह दिल्ली के एक इवेंट में मॉडल टीना थडानी के हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए थे, तब कहा जा रहा था कि वे मॉडल को डेट कर रहे हैं। अब उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ भी उसी अंदाज़ में देखा गया है।चर्चाओं का बाज़ार फिर गर्म है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रैपर हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) को डेट कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उनके एक वायरल वीडियो को देखने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। इस वीडियो में दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा जा सकता है। वीडियो एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, "न्यू कपल इन द टाउन।" हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन अगर यह सच है तो नुसरत चार महीने के अंदर हनी सिंह की दूसरी गर्लफ्रेंड होंगी। इससे पहले उनका नाम मॉडल टीना थडानी से जुड़ रहा था।

इंटरनेट यूजर्स के रिएक्शन

वायरल वीडियो को देखने बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा है, "हनी की स्वीटी की टीटू।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये यो यो और नुसरत हैं। पहली बार में मुझे लगा कि वे कोई WWE कपल हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "बॉलीवुड कपल के लिए मेरे बिंगो कार्ड में जो नहीं था, लेकिन ठीक है।" एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा है, "कल तक हनी सिंह टीना थडानी को डेट नहीं कर रहे थे।" एक यूजर ने लिखा है, "अब घोड़ों के साथ गधे भी दौड़ेंगे।" एक यूजर ने पूछा है, "ऐसी भी क्या मजबूरी थी नुसरत जी।"

 

 

पहले मॉडल से जुड़ा था नाम

कुछ दिनों पहले तक हनी सिंह का नाम मॉडल टीना थडानी के साथ जुड़ रहा था। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में हनी सिंह और टीना थडानी को दिल्ली के एक इवेंट में हाथों में हाथ डाले देखा गया था। इसके बाद से मीडिया में दोनों के अफेयर की ख़बरें आनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

पत्नी से हो चुका तलाक

हनी सिंह का करीब 7 महीने पहले अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ है। दोनों की शादी 2011 में हुई थी, जो लगभग 11 साल तक चली। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने दावा किया था कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा दिया और उनके साथ शारीरिक हिंसा की। उन्होंने हनी सिंह के पिता को भी आरोपों के घेरे में लिया था। उनके मुताबिक़, सिंगर के पिता उन्हें हैरेस कर रहे थे। शालिनी ने एलिमनी के रूप में हनी सिंह से 20 करोड़ रुपए की मांग की थी। लेकिन सितम्बर 2022 में उनका तलाक एक करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटल हो गया था।

और पढ़ें…

'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च से क्यों गायब थीं पलक तिवारी, सलमान खान को लेकर कह दी बड़ी बात

थाई-हाई स्लिट गाउन में छाईं जान्हवी कपूर, देखें 9 PICS

खौफ का साया लिए 6 साल बाद लौट रही है 'स्त्री', जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट?

सलमान खान की 9 गर्लफ्रेंड्स! कोई 5 साल बड़ी तो कोई 25 साल छोटी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश