राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर 'स्त्री 2' के अनाउंसमेंट का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही स्त्री की आकृति भी नजर आ रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म 'स्त्री'(Stree) के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट सामने आ गई है। शनिवार को फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज कपूर और अभिषेक बनर्जी भी नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे होती है वीडियो की शुरुआत

इस वीडियो की शुरुआत स्त्री की भुतहा आकृति से होती, जिसके बैकग्राउंड में डरवाना म्यूजिक बज रहा है। साथ ही 'ओ स्त्री कल आना' लिखा हुआ भी दिखता है। जैसे ही राजकुमार राव की एंट्री स्टेज पर होती है तो स्त्री अजीब तरीके से हंसती है। राजकुमार डरते हुए लड़खड़ाती आवाज़ में कहते हैं, "स्त्री जी आप? आपकी आंखों में इतनी प्यार से देखा, प्रेम सम्मान सब दिलाया, फिर आप क्यों आ गईं।" इसी बीच श्रद्धा कपूर स्टेज पर आती हैं और वे वहां मौजूद राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी को कहती हैं, "चंदेरी के ऊपर एक बहुत बड़ी, बहुत खतरनाक मुसीबत आने वाली है।"

पंकज त्रिपाठी ने बताई रिलीज डेट

अंत में पंकज त्रिपाठी एक पर्चा पढ़ते हैं और 'स्त्री 2' की रिलीज डेट का एलान करते हैं। वे कहते हैं, "आने वाले समय में चंदेरी के ऊपर भय से भी ज्यादा भयानक, ख़तरा से भी ज्यादा खतरनाक आफत आने वाली है और उसको बताने के लिए स्त्री आएगी आज से ठीक 507 दिन बाद। अगले साल अगस्त 2024 को।"

View post on Instagram

'स्त्री' के फैन्स हो रहे एक्साइटेड

राजकुमार राव ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है,"ओ स्त्री अगले साल आना। ओ स्त्री 2 आ गई। आपके दिलों को चीरने के लिए मेडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो उस चुड़ैल से आपका फिर से परिचय करा रहे हैं, जिससे आपको प्यार हो गया था।" रिलीज डेट का अनाउंसमेंट देखकर फिल्म का इंतजार कर रहे फैन्स काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "ओह यार, फाइनली हमें जिस स्त्री का इंतज़ार था, वो आ रही है।" एक यूजर का कमेंट है, लंबे समय से इंतज़ार था।" एक यूजर ने लिखा है, "बहुत ज्यादा इंतज़ार हो गया, 6 साल।"

2018 में आया था पहला पार्ट

'स्त्री' का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। महज 20 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 129.67 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जिसमें से इसका प्रॉफिट लगभग 109.67 करोड़ रुपए था, जो प्रतिशत में लगभग 548.35 फीसदी है। यह 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट बटोरने वाली फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान और राज एंड डीके थे। फिल्म में स्त्री का किरदार फ्लोरा सैनी ने निभाया था।

और पढ़ें…

सलमान खान की 9 गर्लफ्रेंड्स! कोई 5 साल बड़ी तो कोई 25 साल छोटी

बी-प्राक के नए गाने में नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, पहले पंजाबी गाने को लेकर हुईं एक्साइटेड

अस्पताल में भर्ती हुआ साउथ का दिग्गज एक्टर, तीसरी बार लड़ रहा कोरोना से जंग

फ्लॉप रणवीर सिंह हुए 600 करोड़ बजट वाली इस फिल्म से बाहर, साउथ के सुपरस्टार की एंट्री तय!