
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी खुशी के लुक्स चर्चा में रहते हैं, तो कभी उनकी रिलेशनशिप की खबरें। अब कहा जा रहा है कि खुशी इन दिनों एक बड़े सिंगर को डेट कर रही हैं।
एपी ढिल्लों ने खुशी कपूर के नाम पर बनाया गाना
दरअसल कहा जा रहा है कि खुशी पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन खबरों को तब से हवा मिली जब एपी ढिल्लों ने खुशी कपूर के नाम एक गाना बना दिया। इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है और फिर इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
एपी ढिल्लों का गाना बटोर रहा खूब चर्चा
'ब्राउन मुंडे' सिंगर एपी ढिल्लों ने अपना लेटेस्ट सिंगल एल्बम 'ट्रू स्टोरीज' खुशी कपूर के नाम पर गाना बनाया है। उनका गाना 'जदों हस्से तां लगे तू खुशी कपूर' यानी 'जब तुम हंसती हो तो खुशी कपूर की तरह लगती हो' खूब चर्चा बटोर रहा है। अब एपी के इस सॉन्ग को सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि एपी ढिल्लों और खुशी कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह वजह है कि एपी ने खुशी पर गाना बनाया है।
कौन हैं एपी ढिल्लों और खुशी कपूर
आपको बता दें एपी ढिल्लों एक इंडो-कैनेडियन सिंगर और रैपर हैं। उनकी पूरी दुनिया भर में खूब फैन फॉलोइंग है। एपी ने अपने करियर में कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं, जैसे 'एक्सक्यूसेस', 'ब्राउन मुंडे', 'तेरे ते', आदि। वहीं खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी व जाह्नवी कपूर की छोटी बहन हैं। खुशी जल्द ही जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में खुशी के साथ-साथ कई स्टार किड्स फिल्मीं दुनिया में कदम रखेंगे।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।