शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक फोटो शेयर कर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब उनके बेटे की तबीयत कैसी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ हाल ही में पहली बार पेरेंट्स बने हैं। दीपिका ने 21 जून को एक बेटे को जन्म दिया। अब शोएब ने सोशल मीडिया के जरिए हॉस्पिटल से दीपका की एक शेयर कर हेल्थ अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि उनका बेटा प्रीमैच्योर पैदा हुआ है और इस वजह से वो इनक्यूबेटर में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शोएब ने की फैंस से दुआ करने की अपील

शोएब इब्राहिम ने कहा, 'जैसा कि आप सब जानते हैं कि मुझे और दीपिका को बेटा हुआ है, लेकिन हम अभी ज्यादा इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि वो अभी प्रीमैच्योर है और इसी कारण वो अभी डॉक्टर्स की निगरानी में है। तो मैं बस आप लोगों से यही चाहता हूं कि आप दुआ कीजिए।'

कॉम्प्लिकेशन आने की वजह से करनी पड़ी दीपिका की डिलीवरी

शोएब इब्राहिम ने अपने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए, सोशल मीडिया पर लिखा था, '21 जून 2023 सुबह हमारे यहां बेटे ने जन्म लिया। यह एक प्रीमैच्योर डिलीवरी है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस हमारे लिए दुआ करें।' आपको बता दें दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी डेट जुलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक कुछ कॉम्प्लिकेशन आने की वजह से डॉक्टर्स को दीपिका की डिलीवरी करनी पड़ी।

दीपिका ने टेलीविजन शो 'ससुराल सिमर का' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में दीपिका, शोएब से मिलीं, फिर लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली। ऐसे में अब शादी के 5 साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है। आपको बता दें बता दें कि ये दीपिका कक्कड़ की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी रौनक गुप्ता से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका-शोएब की नजदीकियों के चलते उनकी पहली शादी टूट गई थी।

और पढ़ें..

इस बेड़े सिंगर को डेट कर रहीं जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी, जानिए क्यों हो रहे चर्चे