जान्हवी कपूर इन दिनों फ्रांस के कान्स शहर में हैं। वे वहां 78वें Cannes Film Festival में शामिल होने पहुंची हैं। वहां से उनकी पल-पल की अपडेट सोशल मीडिया पर आ रही है। उनकी ताजा तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं, जो आप यहां देख सकते हैं...
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने बालों में बन बनाया। कानों में नज़र आ रहे ट्रेडिशनल इयरिंग बेहद खूबसूरत थे। जान्हवी ने गले में जेड नेकलेस पहला था, जिसे पीछे रीढ़ की हड्डी से नीचे लटकते दखा जा सकता था।
510
जान्हवी कपूर को यह लुक उनकी स्टाइलिश रिया कपूर ने दिया। रिया ने जान्हवी की तस्वीरें शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है, "आज सुबह कान्स में 'होमबाउंड' के आधिकारिक प्रीमियर के लिए। उन्होंने कस्टम जेड और जड़ाऊ क्रिएशन के साथ पुरानी ट्रेडिशनल इंडियन ज्वैलरी को मिक्स किया।"
610
जान्हवी कपूर की तस्वीरें मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं और लोग उनके लुक से नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं।
710
मसलन, एक यूजर ने जान्हवी की तारीफ़ करते हुए लिखा है, "Omg! love It.' एक अन्य यूजर का कमेंट है, "स्टैंडिंग।" एक यूजर ने लिखा है, "वह इससे पहले इतनी अच्छी कभी नहीं दिखी।"
810
हालांकि, कई इंटरनेट यूजर्स हैं, जो जान्हवी की बैकलेस ड्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। जैसे कि एक यूजर ने लिखा है, "क्या कान्स ने एक नियम में न्यूडिटी के लिए मना नहीं किया।" एक योजर ने लिखा है, "इंडिया ज्वैल्स और हाफ ने*ड।"
910
बात जान्हवी की फिल्म 'होमबाउंड' की करें तो इसका निर्देशन नीरज घेवाण ने किया है। फिल्म के निर्माता करन जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमेन मिश्रा हैं।
1010
जान्हवी कपूर की अन्य अपकमिंग फिल्मों में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'परम सुंदरी' और 'पद्दी' (तेलुगु) शामिल हैं। इनमें से पहली दो इसी साल रिलीज होंगी। जबकि तेलुगु फिल्म 2026 में थिएटर में पहुंचेंगी।