
एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) अपनी हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) की सक्सेस से काफी खुश है। इसी खुशी में बीती शाम एक सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और धर्मेंद्र सहित फिल्म की अन्य स्टार कास्ट मौजूद थीं। इस दौरान करन ने फिल्म के सीन को लेकर खुलासा किया, जिसमें रॉकी बने रणवीर सिंह रानी यानी आलिया भट्ट की मां का रोल करने वाली चुन्नी गांगुली के साथ ब्रा खरीदने जाते हैं। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए करन ने खुलासा किया कि वही भी मां के लिए ब्रा की शॉपिंग करने जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन ऐसा करता देख उनके दोस्त जरूर घबरा गए थे।
करन जौहर ने किया खुलासा
करन जौहर ने मां के लिए ब्रा खरीदारी को लेकर कहा- "यह कभी भी वर्जित विषय नहीं था। मैं मां के लिए ब्रा खरीदने गया था और इससे मुझे कभी कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। लेकिन मुझे पता है कि जब मैंने ऐसा किया, तो मेरे कुछ दोस्त भी मेरे साथ थे, जो काफी घबराए हुए थे कि मैं वाकई में ऐसा कर रहा था और मैं यह काम अपनी किसी फीमेल फ्रेंड से क्यों नहीं करवा रहा था। लेकिन मैं सोच रहा था, क्यों? मेरी मां ने मुझसे कहा था तो मैं इसे करने के लिए किसी और को क्यों कहूं ? मेरी मां अब 81 साल की हैं और जब उन्हें किसी चीज की जरूरत होती है और मैं ऐसी जगह पर होता हूं जहां वह चीज होती है, तो मुझे वह खरीदनी पड़ती है। यह ब्रा भी हो सकती है या कोई चीज भी।"
कुछ लोगों के लिए कम्फर्टेबल नहीं है फिल्म का सीन- करन जौहर
करन जौहर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें पता है कि फिल्म का ये खास सीन कुछ लोगों के लिए असहज हो सकता है, लेकिन काफी हद तक ये बात सही है। उन्होंने आगे कहा- "मेरे लिए, वह सीन ऑर्गेनिक है, क्योंकि मुझे पता था कि इसके कारण अनकम्फर्टेबल महसूस हो रहा है। एक लाइन में कहूं तो- जहां चुन्नी कहती है 'सदियों से औरतें मर्दों की चड्डियां घिस रही हैं, और तुम एक ब्रा को नहीं छू सकते?' यह भी सही बात है कि लोग इसके बारे में क्या महसूस करते हैं।" आपको बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र, जया बच्चन लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें...
खान फैमिली का वो बेटा जिसकी ना फिल्में चलीं ना पर्सनल लाइफ, हर जगह फेल
तुम रखो विश्वास क्योंकि तुम हो शिव के पास.. OMG 2 के 10 धांसू डायलॉग्स
बॉर्डर पर सनी देओल का गदर, जवानों से लड़ा बैठे पंजा, उठा ली मशीनगन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।