करीना कपूर के भाई आदर जैन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। आदर ने 21 फरवरी को आलेखा आडवाणी से धूमधाम से शादी की। अब कपल की शादी की इनसाइड फोटोज वायरल हो रही है।
28
बता दें कि आदर जैन, करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे है। आदर ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी से शादी की है।
38
आदर जैन अपनी दुल्हनिया आलेखा आडवाणी को लेने धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे थे। आदर-आलेखा की शादी होटल ताज में हुई थी।
48
दुल्हन बनी आलेखा आडवाणी जैसे ही वरमाला के लिए पहुंची, सभी ने उनकी फोटोज अपने मोबाइल कैमरे में कैद की।
58
वरमाला के लिए पहुंची दुल्हन आलेखा आडवाणी को आदर जैन ने हाथ बढ़ाकर सहारा दिया। इस दौरान आलेखा बेहद खुश नजर आईं।
68
आदर जैन-आलेखा आडवाणी ने पहले एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर दोनों की फेरों की रस्म हुई। इस दौरान पूरा कपूर खानदान मौजूद था।
78
फेरों की रस्म से पहले आलेखा आडवाणी ने अपने दूल्हे आदर जैन को अंगूठी पहनाई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन खुश नजर आए।
88
आपको बता दें कि आदर जैन-आलेखा आडवाणी ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने से पहले गोवा में क्रिश्चयन वेडिंग की थी।