Published : Dec 25, 2024, 03:32 PM ISTUpdated : Dec 26, 2024, 10:39 AM IST
क्रिसमस की रात, दो अजनबियों की मुलाक़ात और एक रहस्यमयी मर्डर! कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मैरी क्रिसमस' सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर। क्या है इस कहानी का राज़?
क्रिसमस के मौके पर आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो क्रिसमस पर ही बेस्ड थी। 2 घंटे 24 मिनट की इस फिल्म में सस्पेंस-थ्रिलर सबकुछ था।
26
आपको बता दें कि जिस फिल्म की बात की जा रही है वो है मैरी क्रिसमस, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति लीड रोल में थे।
36
कैटरीना कैफ की फिल्म मैरी क्रिसमस की स्टोरी एक क्रिसमस ईव की रात से शुरू होती है। इस काली रात में दो अजनबी यानी मारिया और अल्बर्ट एक-दूसरे से अनजाने में मिलते हैं। इसके बाद शुरू होता है सस्पेंस और मौत का खेल।
46
फिल्म में दिखाया कि कैटरीना कैफ यानी मारिया रेस्त्रां में अपनी बेटी के साथ बैठी और तभी विजय सेतुपति यानी अल्बर्ट वहां आता है। फिर किसी अनजान शख्स की वजह से दोनों मिलते हैं। इसी बीच एक मर्डर होता है और सबकुछ बदल जाता है।
56
पूरी फिल्म में कैटरीना कैफ पर बहुत ज्यादा सस्पेंस दिखाया है। उसका रहस्यों से भरा अजीबोगरीब घर और वहां पड़ी एक लाश, देखने वालों का दिमाग घूमा देती है। फिल्म का क्लाइमेक्स भी ऐसा है, जिसे देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
66
कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस हालांकि, रिलीज के साथ ही फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसे ओटीटी पर खूब पसंद किया गया। बता दें कि 30 करोड़ के बजट वाली फिल्म 14.96 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म का डायरेक्शन निर्देशन श्रीराम ने किया है।