
Mahesh Bhatt Revelation Tantrik Human Flesh Story: बॉलीवुड को सुपरहिट मूवी देने वाले काबिल निर्देशक और फिल्म मेकर महेश भट्ट अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ का बेहद चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। महेश भट्ट ने खुलासा किया है कि एक समय वह इस कदर अंधविश्वास में थे, तांत्रिक के कहने पर वे इस हद तक चले गए थे कि उन्होंने एक फाइनेंसर को मानव मांस का पीस खिला दिया था।
महेश भट्ट ने बताया कि यह वाक्या तब का है जब वे अपने शुरुआती करियर में बेहद स्ट्रगल कर रहे थे। उन्हें को सही प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा था, फिल्मों की असफलता और पैसे ना होने की वजह से वे बेहद संकट में थे। इसकी वजह से वे बेहद निराश हो गए थे। ऐसे समय भट्ट बनारस के एक तांत्रिक के संपर्क में आए थे। उसने भरोसा पूरा दिलाया था कि अगर वह उसके कहे मुताबिक कोई अनुष्ठान करेंगे, तो उनकी किस्मत रातों-रात पलट जाएगी।
ये भी पढ़ें-
क्या करती है 'कट्टप्पा' सत्यराज की बेटी, फिल्मों में नहीं इस फील्ड में बनाई अपनी पहचान
महेश भट्ट के मुताबिक, तांत्रिक ने उनसे कहा था कि वे अब से अपने फाइनेंसर को इंसानी मांस खिलाएं, इससे उन्हें शुभ फल मिलेगा। तांत्रिक ने उन्हें एक मांस का पीस भी दिया था। ये टुकड़ा वो किसी श्मशान घाट से लेकर आया था। इसके बाद भट्ट ने उस मांस के एक छोटे पीस को पान में रखकर फाइनेंसर को खिला दिया था। भट्ट का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन था कि यह काम उनका करियर बदल देगा। ये कर्म उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा।
बाद में, महेश भट्ट को ये महसूस हुया कि वे अंधविश्वास के फेर में हैं। इस कर्म के पीछे कोई वैज्ञानिक या तार्किक आधार नहीं था। महेश भट्ट का यह एक्सीरिएंस उनकी जिंदगी में एक बड़ा सीख बन गया। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि कभी-कभी हम सभी प्रेशर और फेल्युअर के चलते अपना विवेक खो देते है, ऐसे समय इंसान गलत रास्तों की ओर बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें-
पवन कल्याण ने अनाउंस किया OG का प्रीक्वल-सीक्वल, अब तक इतना कलेक्शन कर चुकी मूवी
महेश भट्ट की लाइफ में आत्मचिंतन तो दिखता है, लेकिन आध्यात्मिकता की तरफ उनका मन उचाट सा दिखता है। वे अक्सर अपने धर्म की आलोचना करते दिख जाते हैं। वे अपने आपको हिंदू से ज्यादा मुस्लिम मानते हैं, दरअसल उनका ज्यादातर वक्त अपने मां के मायके में मामा के साथ बीता है, जो इस्लाम को मानने वाले थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।