
Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन यानी रविवार को मलाइका अरोड़ा भी रैम्प पर पहुंचीं। मलाइका को रैम्प पर देख जहां उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी बढ़ती उम्र को लेकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। कई यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा की उम्र को लेकर कमेंट किया। बता दें कि 23 अक्टूबर, 1973 को जन्मीं मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं। हालांकि, इस उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी मेंटेन रखा है।
प्लाजो के साथ डीपनेक गाउन में दिखीं मलाइका :
बता दें कि लैक्मे फैशन वीक में मलाइका ने मलाइका अरोड़ा ने प्लाजो के साथ डीपनेक ब्लाउज पहना था। इसके उपर उन्होंने मैचिंग गाउन कैरी किया था। वहीं, उनके कानों में बड़े-बड़े झुमके थे। खुले बालों में मलाइका जब रैम्प पर चलीं तो लोगों की तालियां और सीटियां गूंज उठीं।
लोगों ने बढ़ती उम्र को लेकर किया ट्रोल :
मलाइका अरोड़ा ने कभी अपनी कमर पर एक तो कभी दोनों हाथ रखकर पोज दिए। उनके लटके-झटके देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ये आंटी फिर आ गई। वहीं एक और यूजर ने कहा- अब तुम बूढ़ी हो गई हो। इसी तरह और कई लोगों ने मलाइका को उनकी उम्र को लेकर तंज कसे।
अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं मलाइका :
बता दें कि मलाइका अरोड़ा कई सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर उम्र में उनके 12 साल छोटे हैं। अर्जुन कपूर जहां अभी 37 साल के हैं, वहीं मलाइका 49 बसंत पार कर चुकी हैं। बता दें कि मलाइका की शादी सलमान खान के भाई अरबाज से हुई थी। शादी के 19 साल बाद मई, 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। मलाइका-अरबाज का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। बता दें कि मलाइका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘दिल से’ के मशहूर गाने छैंया-छैंया पर डांस किया था।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।