'या तो SEX बिकता है या शाहरुख़ खान', 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच नेहा धूपिया का बयान वायरल

Published : Jan 29, 2023, 06:33 PM IST
Pathaan Worldwide Collection

सार

नेहा धूपिया ने रविवार को एक ट्वीट कर शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' पर रिएक्शन दिया। उन्होंने इस दौरान अपने 2004 वाले बयान की याद दिलाई और कहा कि आज भी यह सच है कि सेक्स और शाहरुख़ ही बिकता है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म 'पठान' (Pathaan) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने दुनिया में लगभग 429 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म महज चार दिन में ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कैटेगरी में शामिल हो गई है। इस बीच एक्ट्रेस नेहा धूपिया का वह बयान चर्चा में आ गया है, जो उन्होंने 2004 में दिया था। नेहा ने उस वक्त कहा था कि बॉलीवुड में या तो सेक्स या फिर शाहरुख़ खान बिकते हैं। 'पठान' की सफलता के बाद एक्ट्रेस का मानना है कि उनका यह बयान आज 19 साल बाद भी सच साबित हो रहा है।

नेहा धूपिया ने किया ट्वीट

दरअसल, नेहा ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को कोट किया है। ट्विटर यूजर ने पठान को हैशटैग करते हुए लिखा था, "लगभग 2 दशक पहले नेहा धूपिया ने एक स्टेटमेंट दिया था कि 'सिर्फ सेक्स और शाहरुख़ खान बिकता है' और यह आज भी सही साबित होता है।" नेहा धूपिया ने इस ट्वीट को कोट किया और लिखा, "20 साल बाद, मेरी बात सही साबित होती है। यह एक एक्टर का करियर नहीं, बल्कि किंग का राज है।" उन्होंने अपने ट्वीट में शाहरुख़ खान को भी टैग किया है।

यह था नेहा का पूरा बयान

नेहा धूपिया का बयान 2004 में तब आया था, जब उनकी फिल्म 'जूली' रिलीज हुई थी। दरअसल, इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नेहा ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू दिया था। इसी दौरान उन्होंने कहा था, "जूली में लव मेकिंग सीन हैं, मेरी नंगी पीठ को एक्सपोज किया गया है। मैं सेक्स सिंबल के टैग से प्रभावित नहीं हुई। अगर लोग यह कहें कि 'जूली' में एक्सपोज करके मैंने मल्लिका शेरावत और बिपाशा बसु को पीछे छोड़ दिया है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। आज के समय में या तो सेक्स बिकता है या फिर शाहरुख़ खान। इसलिए मैं अगली पांच फिल्मों में सेक्स प्रॉप बनना पसंद करूंगी।"

ऐसी रही ‘पठान’ की कमाई

बात 'पठान' की करें तो यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म ने भारत में 265 करोड़ रुपए और ओवरसीज मार्केट से 164 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह वर्ल्डवाइड यह फिल्म 429 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गई है।

और पढ़ें…

सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से 3 सप्ताह पहले अनुराग कश्यप से लगाई थी गुहार, फिल्ममेकर को अब भी अफ़सोस

महेश बाबू के भाई का चौंकाने वाला 'खुलासा' - पत्नी ने 10 करोड़ रुपए में दी हत्या की सुपारी

छोटे भाई अबराम के साथ डिनर करने पहुंचीं SRK की लाडली, इस एक वजह से इंटरनेट यूजेर्स ले रहे जमकर मजे

'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने खरीदी एक करोड़ की लग्जरी कार, चाबी मिलते ही ख़ुशी से झूम उठीं

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे