शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी इन 10 हीरोइनों में से 8 जी रही गुमनाम जिंदगी, 2 अब दुनिया में नहीं

Published : Jan 28, 2023, 07:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) ने सिर्फ इंडियन ही नहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रखा है। फिल्म ने महज 2 दिन में 123 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस पैकेज में शाहरुख की उन हीरोइनों के बारे में बताएंगे जो अब गुमनाम है। 

PREV
110

1. दिव्या भारती
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म दीवाना से की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती लीड रोल में थी। दिव्या के साथ एसआरके फिल्म दिल आशना में भी नजर आए थे। बता दें कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं है।

210

2. उर्मिला मातोड़कर
शाहरुख खान ने उर्मिला माडतोड़कर के साथ सिर्फ एक फिल्म चमत्कार में काम किया था। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। बता दें कि उर्मिला सालों से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। अब वो एक्टिंग से दूर है और कभी-कभार ही किसी इवेंट में नजर आती है।

310

3. दीपा साही
फिल्म माया मैमसाहब में शाहरुख खान ने दीपा साही से साथ पहली और आखिरी बार स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इस फिल्म में काम करने पर शाहरुख को काफी क्रिटीसाइज भी किया गया था। दीपा अब गुमनाम है, वो कहां है, क्या कर रही है किसी को नहीं पता।

410

4. नगमा
शाहरुख खान की फिल्म किंग अंकल में नगमा लीड रोल में थी। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बात नगमा की करें तो बॉलीवुड में उनका करियर खास नहीं रहा। उन्होंने कुछ साउथ फिल्मों में भी काम किया। अब वो एक्टिंग से दूर गुमनाम जिंदगी गुजार रही है।

510

5.सुचित्रा कृष्णमूर्ति 
फिल्म कभी हां कभी ना में शाहरुख खान के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति लीड रोल में थी। सुचित्रा का बॉलीवुड करियर भी खास नहीं रहा। वह लंबे समय से लाइमलाइट से दूर है। 

610

6. मनीषा कोइराला
शाहरुख खान ने मनीषा कोइराला के साथ फिल्म गुड्डू और दिल से में काम किया। मनीषा की गिनती इंडस्ट्री में हिट एक्ट्रेसेस में रही है। हालांकि, नशे की लत ने उनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया। कम फिल्मों में नजर आने वाली मनीषा अब लाइमलाइट से दूर रहती है।

710

7. श्रीदेवी
फिल्म आर्मी में शाहरुख खान, श्रीदेवी के साथ नजर आए। इस मूवी में शाहरुख का कैमियो था। बात श्रीदेवी की करें तो वो एक सुपरस्टार रही है। हालांकि, अब वे दुनिया में नहीं है।

810

8. गायत्री जोशी
फिल्म स्वदेश में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली गायत्री जोशी की यह पहली और आखिरी फिल्म थी। गायत्री अब लाइमलाइट से दूर हैं। वह कहां हैं और क्या करती है, जिनकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

910

9. सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने शाहरुख खान के साथ फिल्म अंग्रेजी बाबू देसी मैम और डूप्लीकेट में काम किया। हालांकि, दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही। बता दें कि सोनाली सालों से फिल्मों से दूर है। वे कभी-कभी टीवी के रियलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर नजर आ जाती है। हालांकि, ज्यादातर वक्त वह लाइमलाइट से दूर ही रहती है।

1010

10. प्रिया गिल
फिल्म जोश में शाहरुख खान के साथ नजर आई प्रिया गिल बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम कर गुमनाम हो गई। सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर प्रिया अब गुमनाम जिंदगी गुजार रही है।

ये भी पढ़ें..
तो क्या किसी ने नहीं दिए अथिया शेट्टी- केएल राहुल को करोड़ों के गिफ्ट, जानें क्या बोले सुनील शेट्टी

पठान की आंधी से बिगड़ा साउथ ने 2 कमाऊ पूत का BOX OFFICE गणित, फिल्मों की कमाई पर लगा जबरदस्त ब्रेक

सिर्फ 2 दिन में 100 Cr क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी पठान, SRK की मूवी दूसरे कमाए इतने

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories