Raksha Bandhan 2025: ऑनस्क्रीन 6 भाई-बहनों की जोड़ी, कौन सी है आपकी फेवरेट?

Published : Aug 08, 2025, 06:49 AM IST

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। हर आम और खास के लिए ये फेस्टिवल काफी मायने रखता है। इसी मौके पर आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर भाई-बहन का रोल प्ले कर सबका दिल जीता।

PREV
16
शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय फिल्म जोश

2000 आई डायरेक्टर मंसूर खान की हिट रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म जोश में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने भाई-बहन का रोल प्ले किया था। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी खूब जमी थी और दर्शकों ने खूब तारीफ भी की थी। फिल्म को 16 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 35.06 करोड़ का कलेक्शन किया था।

26
सलमान खान-नीलम फिल्म हम साथ साथ हैं

1999 में आई डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की हिट फैमिली ड्रामा मूवी हम साथ साथ हैं ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म में नीलम ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था। दोनों भाई-बहन की जोड़ी स्क्रीन पर काफी पसंद की गई थी। 10 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 81.71 करोड़ कमाए थे।

36
प्रियंका चोपड़ा-रणवीर सिंह फिल्म दिल धड़कने दो

डायरेक्टर जोया अख्तर की 2015 में आई हिट फिल्म दिल धड़कने दो हिट रही थी। मूवी में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भाई-बहन का रोल निभाया था। फिल्म में दोनों के बीच शानदार ट्यूनिंग देखने को मिली थी और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद   किया गया। 55 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 144 करोड़ का बिजनेस किया था।

46
आलिया भट्ट-वेदांग रैना फिल्म जिगरा

2024 में आई वसन बाला की फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 55.05 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।

56
दिव्या भारती-फरहान अख्तर फिल्म भाग मिल्खा भाग

डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की हिट स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भाग मिल्खा भाग में दिव्या दत्ता और फरहान अख्तर ने भाई-बहन का रोल प्ले किया था। स्क्रीन पर दोनों के बीच बेहतरीन रिलेशनशिप देखने को मिली थी। 2013 में आई फिल्म का बजट 40 करोड़ था और इसने 164 करोड़ कमाए थे।

66
जूही चावला-संजय सूरी फिल्म माय ब्रदर निखिल

2005 में आई डायरेक्टर ओनिर की फिल्म माय ब्रदर निखिल में जूही चावला और संजय सूरी भाई-बहन बने थे। स्क्रीन पर दोनों के बीच इमोशनल टच और रिलेशन ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। फिल्म की कहानी एड्स से जूझ रहे भाई को बहन से मिले सपोर्ट पर बेस्ड थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही और इसने 5 लाख का ही कलेक्शन किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories