Ramayana का Ram बनना नहीं आसान, Ranbir Kapoor को करनी पड़ी रही इतनी मेहनत

Published : Apr 08, 2024, 10:50 PM ISTUpdated : Apr 09, 2024, 12:08 AM IST
ranbir kapoor ramayana

सार

नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari ) के डायरेक्शन में बनने वाली रामायण में रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) राम के किरदार में दिखाई देंगे। पौराणिक किरदार में ढलने के लिए एक्टर खूब पसीना बहा रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग मूवी रामायण में राम का किरदार निभाएंगे। इस किरदार में खुद को ढालने के लिए एनिमल एक्टर खूब पसीना बहा रहे हैं, वे इस समय मुंबई से दूर ग्रामीण इलाके में मेहनत कर रहे हैं। राम के जैसा दिखने के लिए वे अलग- अलग तरह की एक्सरसाइज़ करने में जुटे हुए हैं। उनके ट्रेनर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें रणबीर कपूर डिफरेंट टाइप का वर्क आउट करते दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर ने खुद को झौंका

रणबीर कपूर की आखिरी रिलीज क्राइम थ्रिलर एनिमल सुपर डुपर हिट हुई थी। एक्टर अब अपने अगले प्रोजेक्ट रामायण की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं। इस मूवी का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है । रणबीर कपूर भी मूवी की शूटिंग के लिए शामिल होने वाले हैं। इस बीच, रणबीर के ट्रेनर ने रणबीर कपूर के टफ वर्क आउट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे साइकलिंग, स्विमिंग के अलावा रोप एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

 

 

 

रामायण की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर ने कसी कमर

8 अप्रैल को, रणबीर कपूर के फिटनेस ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के हालिया वर्कआउट का एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है। वायरल वीडियो में रणबीर को शर्टलेस और चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ दिखाया गया है। वे अपने ट्रेनर के साथ दौड़ रहे हैं। रणबीर को डंबल उठाते और डिफरेंट एक्सरसाइज करते हुए भी देखा जा सकता है। वह स्विमिंग, साइकिल चलाना और लंबी कूद जैसी एक्सरसाइज कर रहे हैं।

रणबीर कपूर की अपकिमंग फिल्म रामायण के बारे में और जानें

रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, इस मूवी में साई पल्लवी ने सीता की भूमिका निभाई है। वहीं केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे। नितेष तिवारी की मूवी 2 अप्रैल 2024 को फ्लोर पर चली गई।


ये भी पढ़ें- 

रणबीर कपूर के बाद कंगना रनोट ने खरीदी नई कार, दोनों की कीमत में इतना फर्क

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?