कुछ लोगों को मुझसे प्रॉब्लम है, आखिर किस पर निशाना साध रहे FLOP रणवीर सिंह, इशारों में कही ऐसी बात

एंटरटेनमेट डेस्क. रणवीर सिंह, जो इन दिनों करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं, नए टीवी विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह उन सभी लोगों को जवाब देते दिख रहे हैं, जो उनकी और उनके कामों को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। रणवीर ने काफी समय से हिट नहीं दी है।

Rakhee Jhawar | Published : Mar 1, 2023 5:44 AM IST

19

रणवीर सिंह एक विज्ञापन के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि वे एक नए सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आए हैं, जिसमें वह आलोचकों को अपने ही अंदाज में जवाब देते दिख रहे हैं।

29

ऐड में में रणवीर सिंह को एनिमल प्रिंट ब्लू ट्रैकसूट में दिखाया गया है, जो सड़क पर चलते हुए मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। वो दर्शकों द्वारा की गई कई भद्दे कमेंट्स को सुनते है और आखिर में अपना रिएक्शन देते हैं। 

39

ऐड में में रणवीर सिंह को एनिमल प्रिंट ब्लू ट्रैकसूट में दिखाया गया है, जो सड़क पर चलते हुए मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। वो लोगों द्वारा किए गए कई भद्दे कमेंट्स सुनते है और आखिर में अपना रिएक्शन देते हैं। 
 

49

रणवीर सिंह का ये ऐड शुरू होता है जब वह रोड पर चलते है और कहते हैं कि कुछ लोगों को मुझसे बड़ी प्रॉब्लम है। इसके बात उन्हें भद्दे कमेंट्स सुनने को मिलते हैं। एक बोलता है- देखो एकदम जोकर लगता है। 

59

इसी तरह रणवीर सिंह की स्टाइल और लुक पर कुछ और लोग भी कमेंट करते है। एक ने कहा- खुद के पैरो पे थोड़े ही ना खड़ा हुआ है। एक अन्य ने कहा- आजकल के बच्चे अटेंशन के लिए फालतु का नाटक करते है। 

69

लेकिन जैसे ही एक पिता अपने बेटे से कहता है- एंटरटेनमेंट कोई रियल जॉब थोड़े ही है, इसके जैसे मत बन। ये सुनते ही रणवीर सिंह उस लड़के को रोकते हैं और कहते हैं- सबका सुनने का, खुद का करने का, तू तेरा कर।

79

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने ये ऐड अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा- दुनिया खिचेंगी नीचे, लेकिन आपको उठना होगा, बेबी। यहां के हम सिकंदर। उनकी पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
 

89

एक ने रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- जो इंसान हर जगह अपने जैसा ही देखता है, चाहे वह सुख हो या दुख, वही सबसे अच्छा माना जाता है। एक ने तारीफ करते हुए लिखा- बढ़िया फ्लो पकड़ा है। एक ने सलाह देते हुए लिखा- भाई थोड़ा संभलकर सलमान खान के रास्ते में आने का मतलब इंडस्टी में पूछ ले। एक ने ताना मारते हुए लिखा- ये जोकर है सुपरस्टार नहीं।

99

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। 2022 में आई उनकी दोनों फिल्में जयेशभाई जोरदार और सर्कस बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं। उनकी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है, जो अप्रैल में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें..
9 Points में जानें आखिर क्यों FLOP हुई  235 Cr की अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन की Selfiee - Shehzada

गंदी बात वाली आभा पॉल की सिजलिंग SEXY अदाएं मचा रही गदर, 8 PHOTO में देखें अबतक का हॉटेस्ट अवतार

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली 10 हीरोइनें, सिर्फ 1 की FEES में बन जाए 2 लो बजट फिल्में

हीरो नहीं इन 10 हीरोइनों ने अपने दम पर फिल्मों को कराया HIT, 3 की कमाई में बन जाए KGF 2 जैसी 5 मूवी

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos