
एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले महीने सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हुई गोलीबारी की घटना मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की तहकीकात जारी है। क्राइम ब्रांच को घटना को लेकर आए दिन नए क्लू मिल रहे हैं। गोलीबारी की घटना को लेकर अब एक और ताजा अपडेट सामने आया है। मामले में क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि फायरिंग की घटना 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी। बाद में घटना को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध का पता चला, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फायरिंग में शामिल सभी लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइड क्राइम (मकोका) लागू किया। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, चार आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
सलमान खान फायरिंग केस में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में अबतक मुंबई क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छठे आरोपी की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई, जिसे सोमवार शाम को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसे मुंबई की मकोका कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो हरपाल सिंह की जानकारी एक अन्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आई थी। इसी ने चौधरी को सलमान के घर के आसपास रेकी करने के लिए पैसे दिए थे। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने शूटरों को मोटीवेट करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी साल 15 मार्च को पनवेल में हथियारों की डिलीवरी लेने के बाद अनमोल ने निशानेबाजों को जानकारी की थी और सलमान के घर पर गोलीबारी करने का निर्देश दिया था। बता दें कि फायरिंग की घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। इसके लिए शूटर्स को 3 लाख रुपए मिले थे।
सलमान खान वर्कफ्रंट
बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो वे फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग पर फोकल कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना है। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादास और निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। 400 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म 2025 की ईद पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें...
8 FLOP के बाद माधुरी दीक्षित को मिला बी ग्रेड टैग, फिर आया BO पर बंवडर
बस 1 काम कर दे सलमान खान तो बख्स देंगे जान, बिश्नोई समाज हेड का फरमान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।