
Ranveer Singh Sanjay Leela Bhansali fallout: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बीच कथित तौर पर मतभेद हो गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि लव एंड वॉर में संजय ने रणवीर को लीड रोल में नहीं रखा। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा के अनुसार, रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म में लीड रोल न मिलने की वजह से नाराज हैं। हालांकि, इस बात पर रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली दोनों ने चुप्पी साधे रखी है।
संजय लीला भंसाली की इस लव ट्रायंगल फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर को दूसरे लीड रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर लिया था। लेकिन फिर इसके बाद यह भूमिका विक्की कौशल को दे दी गई। इस मतभेद के कारण, भंसाली को रणवीर सिंह की जन्मदिन पार्टी में भी नहीं बुलाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, '6 जुलाई को रणवीर सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इसमें सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही मौजूद थी। हालांकि, उन्होंने संजय लीला भंसाली को इसमें इन्वाइट नहीं किया, क्योंकि वो अब करीबी दोस्त नहीं हैं। आपको बता दें संजय लीला भंसाली ने रणवीर को रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों से सुपरस्टार का दर्जा दिलाया है।'
ये भी पढ़ें..
पता चल गया कब आएगा रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर, जानें मूवी रिलीज डेट भी
रणवीर सिंह भंसाली की पिछली तीन सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों के स्टार थे। वहीं अब वो आलिया भट्ट के साथ बैजू बावरा में भी लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि, संजय लीला भंसाली फिलहाल रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। इस बीच, रणवीर सिंह ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' साइन कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक 6 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।