Who is Rahul Fazilpuria: हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाज़िलपुरिया पर फायरिंग की घटना के बाद चर्चा में हैं। जानिए उनके म्यूजिक करियर, कोबरा कांड, एल्विश यादव कनेक्शन और लोकसभा चुनाव में भागीदारी के बारे में। 

Who is Rahul Fazilpuria: हरियाणवी और बॉलीवुड के चर्चित सिंगर और रैपर राहुल फाज़िलपुरिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उन पर हुई फायरिंग की घटना, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। यह हमला गुरुग्राम में हुआ, जहां अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

गुरुरग्राम के फाज़िलपुर झारसा गांव के हैं रहने वाले

राहुल फाज़िलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है और वह गुरुग्राम के फाजिलपुर झारसा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी और फिर बॉलीवुड में भी नाम कमाया। उन्हें फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के सुपरहिट गाने 'लड़की ब्यूटीफुल' से राष्ट्रीय पहचान मिली।

उनके पॉपुलर हरियाणवी गानों में लाला लोरी, जिम्मी चू, 32 बोर, टू मेनी गर्ल, मिलियन डॉलर, हरियाणा रोडवेज जैसे ट्रैक शामिल हैं। राहुल की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि यूके और कनाडा में भी है। वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और कार कलेक्शन के लिए भी पहचाने जाते हैं।

राजनीति में भी आजमा चुके हैं किस्मत

2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल फाज़िलपुरिया ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) से गुरुग्राम से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए।

कोबरा कांड और एल्विश यादव से कनेक्शन

राहुल फाज़िलपुरिया का नाम 2023 के कोबरा कांड में भी चर्चा में आया था। इस कांड में यूट्यूबर एल्विश यादव मुख्य आरोपी थे। इसी दौरान राहुल और एल्विश का एक म्यूजिक वीडियो आया, जिसमें कोबरा सांप दिखाए गए थे। इसे लेकर विवाद बढ़ा लेकिन राहुल ने सफाई दी कि सांपों का इस्तेमाल केवल वीडियो शूट के लिए हुआ था, उनका कोई गलत इरादा नहीं था।

फिलहाल, फायरिंग की घटना के बाद राहुल फाज़िलपुरिया की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।