
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर कई दिनों से अपने अफेयर की खबरों की वजह से चर्चा में थीं। दरअसल सारा और पॉपुलर एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को अक्सर साथ में स्पॉट किया जा रहा था। ऐसे में कहा जाने लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। वहीं इस खबर को सुनकर सभी शॉक हो गए हैं।
कैसे हुआ सारा-सिद्धांत के ब्रेकअप का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत चतुर्वेदी की वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया है। एक सूत्र ने खुलासा किया, 'हाल ही में सारा और सिद्धांत का ब्रेकअप हो गया। इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला सिद्धांत ने लिया। दोनों इस रिलेशनशिप के लिए सीरियस हो रहे थे और एक-दूसरे के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।' हालांकि ब्रेकअप की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस चीज से हैरान हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली।
आपको बता दें सिद्धांत से पहले कथित तौर पर सारा का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ा था। हालांकि, गिल ने इन अफवाहों का खंडन किया और यह स्पष्ट किया कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरी तरह से अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दूसरी ओर, सिद्धांत का नाम पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ा था। कथित तौर पर वह रिश्ता भी पिछले साल खत्म हो गया। हालांकि, सिद्धांत और सारा ने कभी भी अपने रिश्ते की ऑफीशियल नहीं किया, लेकिन उनके ब्रेकअप के बारे में हालिया अपडेट ने फैंस को हैरान कर दिया है।
कौन हैं सिद्धांत चतुर्वेदी?
सिद्धांत चतुर्वेदी ने साल 2016 में वेब सीरीज 'लाइफ सही है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, साल 2017 से 2019 तक उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'Inside Edge' में एक यंग क्रिकेटर की भूमिका निभाई। वहीं उन्हें फिल्म 'गली बॉय' से असली पहचान मिली। इसके अलावा वो फिल्म 'बंटी और बबली 2', 'गहराइयां', 'फोन भूत', जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।