
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लेकर एक जबरदस्त खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद ने मुंबई में अपने लिए एक और घर खरीद लिया है। बता दें कि शाहिद ने वर्ली के ओबेरॉय 360 वेस्ट में 58.66 करोड़ रुपए कीमत का 5614 वर्ग फुट में फैला एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। कपूर ने यह अपार्टमेंट अपनी पत्नी मीरा शाहिद कपूर के साथ संयुक्त रूप से चंदक रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा है। रियल एस्टेट एडवाजरी फर्म IndexTap.com की जानकारी की मानें तो शाहिद का नया अपार्टमेंट ओबेरॉय 360 वेस्ट के टॉवर बी में 24वीं मंजिल पर स्थित है। इसके लिए उन्होंने 1.75 करोड़ रुपए का स्टांप शुल्क दिया है।
शाहिद कपूर ने अपार्टमेंट के साथ खरीदा कार पार्किंग स्पेस
बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर का यह अपार्टमेंट डॉ. एनी बीसेंट रोड पर स्थित है। इस अपार्टमेंट के साथ उन्होंने 3 कार पार्किंग स्पेस भी खरीदा है। आपको बता दें कि शाहिद ने 2 साल पहले जुहू में एक आलीशान घर खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 56 करोड़ है। फिलहाल वे अपनी फैमिली के साथ इसी घर में रहते हैं। इस घर का इंटीरियर डिजाइन उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने किया था। मीरा अक्सर अपने घर की इनसाइड फोटोज शेयर करती रहती हैं। शाहिद अब अपने नए अपार्टमेंट में कब शिफ्ट होंगे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार इसी साल आई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। कृति सेनन के साथ वाली यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और मूवी ने अच्छी कमाई भी की। वहीं, शाहिद के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे फिल्म देवा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की फिलहाल शूटिंग चल रही है। ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वे फिल्म अश्वत्थामा में भी नजर आएंगे। फिल्म को वाशु भागनानी प्रोड्यूस करेंगे। खबर है कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म में भी शाहिद कपूर को साइन किया गया है।
ये भी पढ़ें...
इन 6 STAR ने इंडियन सिनेमा को दी 1000 करोड़ी फिल्म, पर चूक गया 1 एक्टर
साउथ के 7 विलेन का बॉलीवुड फिल्मों में दिखा खौफ, 1 की मूवी 1000Cr पार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।