
Suhana Khan in Saree: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बुधवार रात को अनन्या पांडे की कजिन अलाना की संगीत सेरेमनी में पहुंचीं। इस दौरान सुहाना साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। सुहाना के इस लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। सुहाना खान के इस लुक ने उनकी मां गौरी खान के साड़ी लुक की याद दिला दी।
मां गौरी खान की साड़ी में सुहना लगीं खूबसूरत
सुहाना खान ने अलाना की संगीत सेरेमनी में एम्बेलिश्ड सिल्वर सीक्वेन साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना था। सुहाना ने मिनिमल मेकअप किया था, जिसकी वजह से वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुहाना के साड़ी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जल्द डेब्यू करने वाली हैं सुहाना :
शाहरुख की लाडली सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से करियर शुरू करने जा रही हैं। इस मूवी में सुहाना के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी। सुहाना खान स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती रही हैं। सुहाना को डांसिंग और स्पोर्ट्स पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। बता दें कि सुहाना, पापा की तरह ही एक्टिंग फील्ड में करियर बनाने की ख्वाहिश है।
वोग के कवर पर आ चुकी हैं सुहाना :
अगस्त, 2018 में सुहाना खान की तस्वीर वोग मैगजीन के कवर पर छपी थी। सुहाना वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था। सुहाना खान से पहले उनकी मम्मी गौरी खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के वैक्स स्टैच्यू के साथ फोटो डाली थी। इस फोटो में रियल शाहरुख भी थे।
ये भी देखें :
PHOTOS: जानें हाइट में राजपाल यादव से कितनी लंबी है बीवी, 2 पत्नियों से तीन बच्चों का पिता है एक्टर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।