
एंटरटेनमेंट डेस्क. आखिरकार फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) का टीजर सोमवार को रिलीज किया गया। ताबड़तोड़ एक्शन और सस्पेंस से भरे फिल्म के 2.12 मिनट के टीजर में शाहरुख के कई रूप देखने को मिल रहे हैं, लेकिन टीजर के क्लाइमैक्स में जो लुक दिखाया गया है उसे देखकर सभी का दिमाग हिल गया है। दरअसल, क्लाइमैक्स में जब शाहरुख अपने चेहरे पर लगी पट्टियों को हटाते है तो उनका बाल्ड लुक देखने को मिल रहा है। शाहरुख ने टीजर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मैं कौन हूं कौन नहीं, जानने के लिए, रेडी है? #JawanPrevue आउट, #जवान दुनियाभर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर एटली है। इसमें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में हैं। फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
रोगंटे खड़ा कर रहा शाहरुख खान की जवान का टीजर
शाहरुख खान की जवान का टीजर देखने वाले के रोंगटे खड़े कर रहा है। टीजर की शुरुआत में बैकग्राउंड में शाहरुख का डायलॉग सुनाई दे रहा है, जिसमें वह बोल रहे है- मैं कौन हूं, कौन नहीं, पता नहीं, मां को किया वादा हूं या अधूरा हूं, एक इरादा हूं, मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप, ये खुद से पूछना क्योंकि मैं भी आप हूं.. रेडी। इसके बाद शाहरुख का पहला लुक दिखाया जाता है, जिसमें उनका अधजला चेहरा दिखता है, जिसे देखते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। जवान के प्रीव्यू में शाहरुख के साथ नयनतारा का और विजय सेतुपति भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आखिरी में शाहरुख का लुक सबसे बड़ा ट्वीस्ट है। आखिरी में शाहरुख कहते है- जब मैं विलेन बनता हूं ना तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता।
जवान में नजर आएंगे ये लीडिंग स्टार्स
शाहरुख खान की जवान के टीजर में तकरीबन सभी लीडिंग स्टार्स के पर्दा हटाया गया है। लीड रोल में जहां नयनतारा और विजय सेतुपति हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो है। टीजर में दीपिका को बारिश में साड़ी पहन धांसू एक्शन करते देखा जा सकता है। इनके अलावा फिल्म में प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धी डोगरा भी दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें...
कौन है सबसे ज्यादा FLOP देने वाला एक्टर, लिस्ट में अक्षय-गोविंदा भी
कौन है वो एक्टर जिसने 1 साल में दी 25 HIT, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।