वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा 80 साल के हो गए हैं। 9 दिसंबर को पटना में जन्मे बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से फेमस शत्रुघ्न के बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने कई फिल्मों विलेन का रोल भी प्ले किया है। उन्हें इस किरदार में भी पसंद किया गया।
1969 में आई फिल्म प्यार ही प्यार में धर्मेंद्र, वैजयंतीमाला, प्राण, हेलेन, मदन पुरी लीड रोल में थे। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा विलेन का रोल प्ले किया था। इस मूवी में वे धर्मेंद्र से भिड़ते नजर आए थे। फिल्म हिट रही थी। इसके डायरेक्टर भप्पी सोनी थे।
28
फिल्म बनफूल
1971 में आई फिल्म बनफूल में शत्रुघ्न सिन्हा निगेटिव रोल में थे। विजय भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जितेन्द्र और बबीता लीड रोल में थे।
डायरेक्टर मनमोहन देसाई की फिल्म रामपुर का लक्ष्मण 1972 में आई थी। इस मूवी में भी शत्रुघ्न सिन्हा विलेन के रोल में नजर आए थे। फिल्म रणधीर कपूर, रेखा, रंजीत, पद्मा खन्ना, राज मेहरा लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
48
फिल्म भाई हो तो ऐसा
1972 में आई फिल्म भाई हो तो ऐसा में शत्रुघ्न सिन्हा का किरदार ग्रेड शेड लिए हुआ था। डायरेक्टर मनमोहन देसाई की इस फिल्म में जितेंद्र-हेमा मालिनी के साथ रंजीत, इंद्राणी मुखर्जी, बिपिन गुप्ता ने लीड प्ले किया था।
58
फिल्म हीरा
1973 में आई डायरेक्टर सुल्तान अहमद की फिल्म हीरा में सुनील दत्त, आशा पारेख, फरीदा जलाल, नाजीर हुसैन, मुकरी लीड रोल में थे। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा ने जबरदस्त निगेटिव रोल प्ले किया था।
68
फिल्म ब्लैकमेल
डायरेक्टर विजय आनंद की फिल्म ब्लैकमेल 1973 में आई थी। फिल्म में धर्मेंद्र, राखी, मदन पुरी, कमल कपूर, जगदीश राज लीड रोल में थे। इस मूवी शत्रुघ्न सिन्हा का किरदार ग्रेड शेड वाला था।
78
फिल्म मेरे अपने
डायरेक्टर गुलजार की फिल्म मेरे अपने भी शत्रुघ्न सिन्हा का निगेटिव रोल था। इसमें वे एक गैंग के लीडर थे। फिल्म में मीना कुमारी, विनोद खन्ना, देवेन वर्मा, पेंटल, असित सेन, असरानी, डैनी डेन्जोंगपा भी थे। फिल्म 1971 में आई थी।
88
फिल्म बॉम्बे टू गोवा
एस रामनाथन की फिल्म बॉम्बे टू गोवा में शत्रुघ्न सिन्हा विलेन के रोल में थे। हालांकि, उनका रोल मूवी में ज्यादा नहीं था। फिल्म में वे लीड हीरो अमिताभ बच्चन से पंगा लेते नजर आए थे। 1972 में आई इस फिल्म में अरुणा ईरानी, नजीर हुसैन, महमूद और अनवर अली थे।