- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Shatrughan Sinha की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके साउथ में बने 5 रीमेक, 2 बार तमिल में बनाए गए
Shatrughan Sinha की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके साउथ में बने 5 रीमेक, 2 बार तमिल में बनाए गए
शत्रुघ्न सिन्हा 80 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर को पटना में हुआ था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, साथ ही कुछ मूवीज में वे विलेन भी बने। उनकी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है कालीचरण, जिसके साउथ में 5 बार रीमेक बने। जानते हैं इनके बारे में…

शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म कालीचरण
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-छोटे रोल प्ले कर ली। फिर वे विलेन के रोल भी नजर आए। धीरे-धीरे उन्हें लीड रोल मिलने लगे। हालांकि, उनकी लीड हीरो के तौर पर पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म कालीचरण है। डायरेक्टर सुभाष घई की ये फिल्म 1976 में आई थी। इसके साउथ में 5 रीमेक बने।
कालीचरण का पहला रीमेक 1977 में आया
शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म कालीचरण का पहली रीमेक 1977 में तेलुगु में बना। इस मूवी का नाम कैदी कालिदासु था। फिल्म में मोहन बाबू, शोभन बाबू, चंद्रमोहन, उन्नी मैरी लीड रोल में थे। इसके डायरेक्टर वी सुब्रमण्यम थे।
ये भी पढ़ें... आ रहा आमिर खान की उस ब्लॉकबस्टर का सीक्वल, जिसने 2009 में मचाया था भौकाल
फिल्म कलिंगा
शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म कालीचरण का दूसरा रीमेक 1980 में आया। ये कन्नड़ में बना था और इसका नाम कलिंगा था। वी सोमशेखर द्वारा निर्देशित और श्रीकांत नाहथा द्वारा प्रोड्यूस की इस फिल्म में विष्णुवर्धन, रति अग्निहोत्री, उदयकुमार और वज्रमुनि लीड रोल में थे।
फिल्म सांगिली
फिल्म कालीचरण का रीमेक तमिल में 1982 में आया और इसका नाम सांगिली था। इसका निर्देशन सीवी राजेंद्रन ने और निर्माण एसडी गुणशेखरन ने किया था। इस फिल्म में शिवाजी गणेशन, प्रभु, श्रीप्रिया, मेजर सुंदरराजन, सुमित्रा और एमएन नांबियार लीड रोल में थे।
फिल्म पथमुदयम
फिल्म कालीचरण का मलयालम में रीमेक 1985 में बना। इसका नाम पथमुदयम था। इसका निर्देशन जे शशिकुमार और लेखन एसएल पुरम सदानंदन ने किया था। इसमें मोहनलाल, उर्वशी, एमजी सोमन और टीजी रवि लीड रोल में थे।
फिल्म कालीचरण
1988 में में शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म कालीचरण का रीमेक दोबारा तमिल में इसी नाम से बनाया गया। एल राजा द्वारा निर्देशित इस मूवी में कार्तिक, श्रीप्रिया, गौतमी, माधुरी और चरण राज लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें... 2025 में 10 सीक्वल का हुआ बंटाधार, किसी का 5वां तो किसी का आया चौथा पार्ट पर सब फेल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।