MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 2025 में 10 सीक्वल का हुआ बंटाधार, किसी का 5वां तो किसी का आया चौथा पार्ट पर सब फेल

2025 में 10 सीक्वल का हुआ बंटाधार, किसी का 5वां तो किसी का आया चौथा पार्ट पर सब फेल

2025 खत्म होने वाला है और नया साल 2026 शुरू होने को है। बता दें कि 2025 में कई बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वेल रिलीज हुए,  जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गए हैं। इनमें अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन की फिल्मों के सीक्वेल्स शामिल हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Dec 08 2025, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
फिल्म केसरी चैप्टर 2
Image Credit : instagram

फिल्म केसरी चैप्टर 2

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 इसी साल रिलीज हुई। ये 2019 में आई मूवी केसरी का सीक्वल थी। केसरी चैप्टर 2 का बजट 150 करोड़ था और ये बॉक्स ऑफिस पर 144.35 करोड़ की कमाई कर पाई।

210
फिल्म हाउसफुल 5
Image Credit : instagram

फिल्म हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की इसी साल आई मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5, हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त थी। हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। 240 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 248.80 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... 2025 में 10 Stars रहे स्क्रीन से गायब, नहीं आई एक भी फिल्म-5 मचाएंगे 2026 में तहलका

310
फिल्म मेट्रो इन दिनों
Image Credit : instagram

फिल्म मेट्रो इन दिनों

आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की मल्टी स्टारर फिल्म मेट्रो इन दिनों भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 47 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 68.29 करोड़ कमाए थे। बता दें कि ये 2007 में आई फिल्म लाइफ इन मेट्रो का सीक्वल थी।

410
फिल्म धड़क 2
Image Credit : instagram

फिल्म धड़क 2

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 29 करोड़ कमाए थे। बता दें कि ये 2018 में आई फिल्म धड़क का सीक्वल थी।

510
फिल्म सन ऑफ सरदार 2
Image Credit : instagram

फिल्म सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की इसी साल आई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। 150 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 60.90 करोड़ कमाए थे। ये फिल्म 2012 में आई सन ऑफ सरदार का सीक्वल थी।

610
फिल्म अंदाज 2
Image Credit : instagram

फिल्म अंदाज 2

इसी साल आई फिल्म अंदाज 2 में आयुष कुमार, आकिशा वत्स और नताशा फर्नांडीज लीड रोल में थे। 20 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 54 लाख की कमाई की थी। ये डिजास्टर फिल्म 2003 में आई फिल्म अंदाज का सीक्वल थी।

710
फिल्म वॉर 2
Image Credit : instagram

फिल्म वॉर 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। इसी साल आई इस मूवी का बजट 400 करोड़ था और इसने 351 करोड़ का बिजनेस किया था। ये फिल्म 2019 में आई वॉर की सीक्वल थी।

810
फिल्म बागी 4
Image Credit : instagram

फिल्म बागी 4

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म बागी 4, बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त थी। इसका बजट 80 करोड़ था और इसने 66.39 करोड़ का कारोबार किया था। ये भी फ्लॉप रही।

910
फिल्म जॉली एलएलबी 3
Image Credit : instagram

फिल्म जॉली एलएलबी 3

जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त जॉली एलएलबी 3 इसी साल रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म का बजट 120 करोड़ था और इसने 166.06 करोड़ कमाए थे। ये भी खास जलवा नहीं दिखा पाई।

1010
फिल्म दे दे प्यार दे 2
Image Credit : instagram

फिल्म दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 इसी साल रिलीज हुई। ये 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल थी। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 98.85 करोड़ का कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें... 2025 के मोस्ट पॉपुलर स्टार्स, 2 नए चेहरों ने सबको दी पटखनी-Top 10 में SRK-सलमान नहीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
ईयर एंडर 2025
अक्षय कुमार
अजय देवगन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shahid Kapoor की फिल्म को A सर्टिफिकेट, 3 घंटे की O Romeo से हटाए गए ये सीन
Recommended image2
Valentine's Day पर होगी Mrunal Thakur और धनुष की शादी? हल्दी-संगीत का दिया निमंत्रण
Recommended image3
Salman का रात 2 बजे आया फोन, बिस्तर छोड़ क्यों घर के बाहर आ गए Border 2 एक्टर
Recommended image4
विपक्षी सांसद Hema Malini से मिलने पहंचे Shatrughan Sinha, क्या पक रही नई खिचड़ी
Recommended image5
SRK, सलमान को टक्कर देगा ये ZEN Z एक्टर, आमिर खान ने बताया नेक्सट सुपरस्टार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved