- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2025 में 10 Stars रहे स्क्रीन से गायब, नहीं आई एक भी फिल्म-5 मचाएंगे 2026 में तहलका
2025 में 10 Stars रहे स्क्रीन से गायब, नहीं आई एक भी फिल्म-5 मचाएंगे 2026 में तहलका
साल 2025 खत्म होने के है। पूरे साल मनोरंजन जगत में बहुत कुछ देखने को मिला। कई स्टार्स की धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई। हालांकि, कई स्टार्स ऐसे भी रहे, जो 2025 में स्क्रीन से गायब रहे और इनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने 2023 में अपनी 3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया। हालांकि, उनकी कोई भी मूवी 2024 और 2025 में रिलीज नहीं हुई। वे 2026 में अपनी फिल्म किंग से धमाका करने आएंगे।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की इस साल यानी 2025 में कोई भी मूवी रिलीज नहीं है। हालांकि, वे 2026 में फिल्म किंग से बॉक्स ऑफिस पर गदर करने आएंगी।
ये भी पढ़ें... December 2025 में लगेगा एक्शन-रोमांस का जोरदार तड़का, रिलीज होंगी ये 6 धांसू फिल्में
अमिताभ बच्चन
2025 में अमिताभ बच्चन की भी कोई मूवी रिलीज नहीं हुई। वे भी 2026 की दिवाली पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। उनकी मूवी रामायण पार्ट 1 रिलीज होगी।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी 2025 में स्क्रीन पर नजर नहीं आई। हालांकि, 2026 में वे अपनी 2 धमाकेदार फिल्म अल्फा और लव एंड वॉर से गदर करती नजर आएंगी।
करीना कपूर
करीना कपूर भी 2025 में स्क्रीन से गायब रही। खबरों की मानें तो फिलहाल उनके पास कोई अपकमिंग मूवी नहीं है।
रणबीर कपूर
2025 में रणबीर कपूर की भी कोई मूवी देखने को नहीं मिली, लेकिन 2026 में उनका बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहेगा। वे लव एंड वॉर के साथ रामायण पार्ट 1 में नजर आएंगे।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक प्रियंका चोपड़ा काफी समय से स्क्रीन से गायब हैं। 2025 में उनकी कोई बॉलीवुड मूवी नहीं आई। वहीं, नए साल यानी 2026 में भी वे स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगी।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले नए साल में भी उनकी कोई मूवी रिलीज नहीं होगी।
कैटरीना कैफ
2025 में कैटरीना कैफ की भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। फिलहाल वे मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, 2026 में भी उनकी कोई फिल्म देखने को नहीं मिलेगी।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी अब फिल्मों में कम नजर आती हैं। 2025 में उनकी कोई मूवी रिलीज नहीं हुई, लेकिन 2026 में वे अपनी फिल्म मर्दानी 3 ने धमाका करने आएंगी।
ये भी पढ़ें... 2026 में 7 हीरो-विलेन के बीच होगी टक्कर, 3 एक्टर का पहली बार दिखेगा निगेटिव शेड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।