- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar अक्षय खन्ना इन 7 अपकमिंग फिल्मों से मचाएंगे तहलका, सब 2026 में होंगी रिलीज
Dhurandhar अक्षय खन्ना इन 7 अपकमिंग फिल्मों से मचाएंगे तहलका, सब 2026 में होंगी रिलीज
अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर की वजह से जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार को काफी पसंद किया रहा है। इसी बीच आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सभी फिल्में 2026 में रिलीज होंगी।

अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर
अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के 4 दिन के अंदर 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म में अक्षय का खूंखार रोल देखने को मिल रहा है। इसी मौके पर आपको उनकी आने वाली फिल्मों का बारे में बता रहे हैं।
फिल्म धुरंधर पार्ट 2
अक्षय खन्ना आने वाले वक्त में कई फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में धुरंधर की सीक्वल धुरंधर पार्ट 2 है। ये मूवी मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इसमें अक्षय का रोल और खूंखार होगा। इसके डायरेक्टर आदित्य धर हैं।
ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की Dhurandhar के करोड़ों में बिके OTT राइट्स, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे
फिल्म दृश्यम 3
फिल्म दृश्यम 2 में अपनी शानदार अदाकारी की नमूना दिखाने वाले अक्षय खन्ना इसके अगले पार्ट यानी दृश्यम 3 में भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अजय देवगन-श्रिया सरन और तब्बू के साथ वाली ये फिल्म 2026 के आखिरी में रिलीज हो सकती है। इसके डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं।
फिल्म इक्का
अक्षय खन्ना फिल्म इक्का में भी नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा की गई थी। ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। ये भी 2026 में ही रिलीज होगी। सनी देओल के साथ वाली इस मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।
फिल्म महाकाली
अक्षय खन्ना फिल्म महाकाली में भी नजर आएंगे। इस मूवी की शूटिंग फिलहाल जारी है। इसमें अक्षय असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म से अक्षय का लुक भी रिवील हो चुका है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इसके निर्देशक प्रशांत वर्मा हैं।
फिल्म रोजाकाल
अक्षय खन्ना फिल्म रोजाकाल में भी नजर आएंगे। ये तमिल फिल्म हैं, जिसमें उनके साथ राधिका कुमारास्वामी लीड रोल में है। ये मूवी 31 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर नंदा कुमार है।
फिल्म सेक्शन 84
अक्षय खन्ना फिल्म सेक्शन 84 में भी नजर आएंगे, जो एक कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर है। इसके अलावा एक और फिल्म है, जिसके लिए अक्षय के नाम की चर्चा चल रही है। हालांकि, इसका नाम अभी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि ये एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वे विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए थे अक्षय खन्ना, बार-बार लगानी पड़ रही थी ऑक्सीजन!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।