11 साल में कार्तिक आर्यन ने किया 12 फिल्मों में काम, बड़े पर्दे पर आधी ही रहीं HIT

Published : Feb 16, 2023, 07:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)  के करियर की 13वीं फीचर फिल्म शहजादा'17 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले उनकी बॉक्स ऑफिस पर 10, OTT प्लेटफॉर्म पर2 फ़िल्में  रिलीज हो चुकी। इनमें से स्लिवर स्क्रीन पर आधी ही हिट रहीं।

PREV
16

कार्तिक आर्यन ने डेब्यू 'प्यार का पंचनामा' से किया था, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने एवरेज परफॉर्मेंस करते हुए 9 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद दो फ़िल्में 'आकाशवाणी' (2013) और 'कांची'(2014) फ्लॉप रहीं। दोनों फिल्मों ने क्रमशः 2.11 करोड़ और 3.90 करोड़ रुपए कमाए थे। 

26

2015 में कार्तिक को करियर की पहली सुपरहिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 64.1 करोड़ रुपए कमाए थे। उनकी अगली फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' 2017 में आई और फ्लॉप रही। इस फिल्म ने लगभग 10.64 करोड़ रुपए कमाए थे।

36

कार्तिक आर्यन को असली पहचान 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से मिली। सुपरहिट रही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 108.95 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म के बाद कार्तिक ने बैक टू बैक दो हिट फ़िल्में और दीं।  

46

2019 में रिलीज हुईं कार्तिक आर्यन की दोनों फ़िल्में 'लुका छुपी' और 'पति, पत्नी और वो' हिट रहीं। दोनों फिल्मों ने क्रमशः 94.75 करोड़ और 86.89 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

56

कार्तिक आर्यन 2020 में फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए, जो फ्लॉप रही। इस फिल्म ने लगभग 34.99 करोड़ रुपए कमाए थे। 2022 में कार्तिक ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म से वापसी की। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 185.92 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Read more Photos on

Recommended Stories