सोनाक्षी सिन्हा की महाडिजास्टर फिल्म जटाधारा आई OTT पर, इस प्लेटफॉर्म पर देखें

Published : Dec 05, 2025, 06:28 PM IST
sonakshi sinha film jatadhara on ott

सार

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधारा नवंबर में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई और महाडिजास्टर साबित हुई। इसी खबर आ रही है कि मूवी अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है और जिन्होंने इसे थिएटर में नहीं देखा वे ऑनलाइन देख सकते हैं।

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म जटाधारा 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल हैं। हालांकि, फिल्म को रिलीज के साथ ही दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। वहीं, क्रिटिक्स ने भी इस अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। फिल्म महाडिजास्टर रही और अब इसे ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। जानते हैं डिटेल में...

किस ओटीटी पर देखें सोनाक्षी सिन्हा की जटाधारा

डायरेक्टर वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल की फिल्म जटाधारा को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है। इसे हिंदी और तेलुगु दोनों ही भाषा में देखा जा सकता है। बता दें कि ये फिल्म भारत के पद्मनाभस्वामी मंदिर से जुड़ी किंवदंतियों और लोककथाओं से प्रेरणा लेते हुए लालच, विश्वास, अंधविश्वास, विज्ञान और अध्यात्म के बीच संघर्ष विषय पर बनाई है। फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा, उमेश केआर बंसल, राजीव अग्रवाल, शिविन नारंग और निखिल नंदा के सहयोग से जी स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के साथ दिव्या खोलसा कुमार, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश,जानसी, रूपा लक्ष्मी, रोहित पाठक, प्रदीप रावत, राजीव कनकला, श्रीनिवास अवसारला आदि लीड रोल में है। फिल्म को 35 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें... Akhanda 2 Postponed: ऐसा क्या हुआ कि रिलीज से 24 घंटे पहले पोस्टपोन हुई 'अखंड 2'?

फिल्म जटाधारा के बारे में

फिल्म जटाधारा शिव (सुधीर बाबू) पर केंद्रित है, जो एक घोस्ट हंटर है और आत्माओं पर संदेह करता है। उसे बार-बार एक बच्चे के हमले के बुरे सपने आते हैं। उसे पता चलता है कि उसका इतिहास पुराने अनुष्ठान से एक शक्तिशाली धन रक्षक राक्षसी (सोनाक्षी सिन्हा) से जुड़ा है, जो उसे उस अलौकिक शक्ति का सामना करने के लिए मजबूर करता है, जिस पर वो विश्वास नहीं करता। काफी कोशिशों के बाद वो परेशान करने वाले इस पारिवारिक सत्य को उजागर करता है। शिव के साथ कई ऐसी घटनाएं होती है, जिसे देखकर वो अंदर तक हिल जाता है। उसको पता चलता है कि लालच से प्रेरित राक्षसी उसका बलिदान चाहती है। फिर वो अपनी जड़ों को उजागर करने और इस सदियों पुराने इतिहास से लड़ने के लिए निकल पड़ता है। आखिर में उसे सफलता हासिल होती है। बता दें कि सोनाक्षी की ये तेलुगु डेब्यू फिल्म है, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें... OTT पर आने से पहले ब्लॉकबस्टर प्रभास-राम चरण की मूवीज, पर नहीं पछाड़ पाई इसे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajkumar Hirani अब हीरो- हीरोइन की जरुरत नहीं, AI टेक्नीक से बना रहे फिल्म?
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट! क्या आधा कर्ज चुका दिया है कॉमेडियन ने?