
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) शादी के बंधन में बंध गईं हैं। सोनाली ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आशीष सजनानी (Ashesh L Sajnani) के साथ बुधवार को मुंबई के एक गुरुद्वारा में फेरे लिए। कपल की शादी की पहली फोटो सामने आई हैं। सामने आई फोटो में सोनाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, आशीष सफेद रंग की शेरवानी और पजामा पहने नजर आए। उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी कैरी कर रखी थी। शादी ने शादी के बाद मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
सोनाली सहगल का ब्राइडल लुक
सोनाली सहगल के लिए बुधवार का दिन सबसे खास रहा। इस दिन वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधी। नई नवेली दुल्हन सोनाली ने शादी में परंपरा से हटके लाल रंग की जगह पिंक कलर की साड़ी कैरी की, जिसे उन्होंने फुल-स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया गया। उसके सिर पर मैचिंग दुपट्टा था। सोनाली ने अपना मेकअप हल्का रखा और हीरे और पन्ने की ज्वैलरी के साथ अपने ब्राइडल लुक को और बेहतर बनाया। उन्होंने अपने लुक को पिंक चूड़ा और सिल्वर कलीरे से पूरा किया। वहीं, दूल्हे ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। बता दें कि सोनाली और आशीष के प्री-वेडिंग फेस्टिवल की शुरुआत 5 जून को मेहंदी फंक्शन के साथ हुई थी। उस फंक्शन के लिए सोनाली ने पीले और लाल रंग का कुर्ता सेट पहना था। मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी शेयर की थी।
5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे सोनाली सहगल- आशीष सजनानी
रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाली सहगल और आशीष सजनानी पिछले पांच साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया और बुधवार को शादी के बंधन में बंधे। आपको बता दें कि सोनाली के पति आशीष एक होटल व्यवसायी और रेस्तरां मालिक हैं।
ये भी पढ़ें...
कोई 57 तो कोई 43 का, मिलिए इंडियन सिनेमा के 10 मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स से
रामायण बेस्ड प्रभास की Adipurush क्यों होगी HIT, 8 POINTS में समझे
पिता की वजह से कुंवारी है 48 साल की एकता कपूर, बिन ब्याही ऐसे बनी मां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।