Sulakshana Pandit Funeral: बहन को अंतिम विदाई देते फूट-फूटकर रोई विजयता पंडित

Published : Nov 07, 2025, 02:11 PM IST
sulakshana pandit last rites and funeral

सार

सिंगर सुलक्षणा पंडित का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 71 साल की थी। उनके भाई ललित पंडित से बताया था कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई थी। वहीं, शुक्रवार को सुलक्षणा का अंतिम संस्कार किया। उन्हें विदा करते छोटी बहन विजयता फूट-फूटकर रोई।

बॉलीवुड की मोस्ट सिंगर्स में से एक सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है। वे 71 साल की थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। सुलक्षणा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई में किया गया। हालांकि, उन्हें अंतिम विदाई देने फिल्म इंडस्ट्री से कोई नहीं पहुंचा था। उनकी छोटी बहन विजयता पंडित ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बहन को विदा करते वक्त वे फूट-फूटकर रोई।

सुलक्षणा पंडित का अंतिम संस्कार

पिछले 1-2 महीने से लगातार मनोरंजन जगत से बुरी खबर सुनने को मिल रही है। हाल ही में पंकज धीर, असरानी, सतीश शाह के निधन की खबर ने सभी को झटका दिया था। वहीं, गुरुवार को साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ के एक्टर हरीश राय के निधन की खबर ने सबको चौंका दिया था। गुरुवार देर रात सिंगर सुलक्षणा पंडित की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री हिल गई। बता दें कि सुलक्षणा की बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। फूलों से सजी एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर शमशान घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। अपनी बड़ी बहन को विदा करते विजयता पंडित फूट-फूटकर रोई। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि उनका भाई ललित पंडित और विजयता के बेटे उनकी अर्थी को कांधा देते दिख रहे हैं। इस मौके पर परिवारवाले मौजूद थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री से सुलक्षणा को विदाई देने कोई नहीं पहुंचा।

ये भी पढ़ें... इत्तेफाक: सुलक्षणा पंडित की मोहब्बत की जिस तारीख को हुई थी मौत, उसी दिन उन्होंने भी छोड़ी दुनिया

 

सुलक्षणा पंडित के कितने भाई-बहन

सुलक्षणा पंडित को मिलकर उनके 3 भाई और 4 बहनें हैं। उनके भाई मंदीर, जतिन और ललित पंडित हैं। तीनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वहीं, उनकी बहनें माया एंडरसन, संध्या सिंह और विजयता पंडित है। उनकी एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके पिता प्रताप नारायण पंडित एक शास्त्रीय गायक थे। वहीं, वे मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थी। बता दें कि सुलक्षणा ने 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहली बार 1967 में लता मंगेशकर के साथ फिल्म तकदीर में सात समंदर पार से.. गाना गाया था। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में गाने गाए। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया है। वे सलाखें, हेरा फेरी, शंकर शंभू, बंडलबाज, संकोच, अपनापन, कसम खून की, अमर शक्ति,खानदान, वक्त की दीवार जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं।

 

 

ये भी पढ़ें... Sulakshana Pandit ताउम्र अकेली क्यों रहीं, वो कौन था जिसकी मौत के बाद कभी नहीं की शादी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Day 14 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सलमान-SRK की फिल्मों को पछाड़ा, जानिए कमाई
Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल