- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इत्तेफाक: सुलक्षणा पंडित की मोहब्बत की जिस तारीख को हुई थी मौत, उसी दिन उन्होंने भी छोड़ी दुनिया
इत्तेफाक: सुलक्षणा पंडित की मोहब्बत की जिस तारीख को हुई थी मौत, उसी दिन उन्होंने भी छोड़ी दुनिया
जानीमानी सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है। वे 71 साल की थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रही थी। इत्तेफाक देखिए कि सुलक्षणा की मौत भी उसी तारीख को हुई जिस डेट को 40 साल पहले संजीव कुमार ने दुनिया छोड़ी थी। वे संजीव से प्यार करती थीं।

सुलक्षणा पंडित की मोहब्बत संजीव कुमार
सभी जानते हैं कि सुलक्षणा पंडित, संजीव कुमार से प्यार करती थीं। हालांकि, संजीव ने कभी भी उनकी मोहब्बत स्वीकार नहीं है। फिर जब संजीव की मौत हुई तो वो ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
सुलक्षणा पंडित-संजीव कुमार की मौत की तारीख एक
ये इत्तेफाक ही है कि सुलक्षणा पंडित और संजीव कुमार की मौत की तारीख एक ही है। संजीव कुमार का निधन 6 नवंबर 1985 को हुआ था। वहीं, ठीक 40 साल बाद सुलक्षणा का निधन भी 6 नवंबर को ही हुआ।
ये भी पढ़ें... कब और कहां होगा सुलक्षणा पंडित का अंतिम संस्कार, भाई ने बताई कैसे गई जान
सुलक्षणा पंडित-संजीव कुमार का रिश्ता
सुलक्षणा पंडित से अपनी पहली फिल्म उलझन संजीव कुमार के साथ की थी। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान सुलक्षणा, संजीव से प्यार करने लगी थी। उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया था। हालांकि, संजीव, हेमा मालिनी से प्यार करते थे और उन्होंने सुलक्षणा के प्यार को ठुकरा दिया था।
सुलक्षणा पंडित ने खोया मानसिक संतुलन
बता दें कि संजीव कुमार से बेइंतहा मोहब्बत करने वाली सुलक्षणा पंडित को जब पता चला था कि संजीव का निधन हो गया है, तो वे ये बर्दाश्त नहीं कर पाई थी और मानसिक संतुलन खो बैठी थी। इतना ही नहीं बाथरूम में गिर जाने की वजह से उनकी हिप बोन क्रैक हो गई थी। इसके बाद वे बीमार रहने लगी थी।
पॉपुलर सिंगर थी सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा पंडित बॉलीवुड की मोस्ट फेमस सिंगर्स में से एक थीं। उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए थे। उन्होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, शैलेन्द्र सिंह, येसुदास, महेंद्र कपूर, हेमंत कुमार, लता मंगेशकर, और उदित नारायण सिंगर्स के साथ सिंगिंग की थी।
सुलक्षणा पंडित ने किया फिल्मों में काम
गाने के साथ सुलक्षणा पंडित ने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई। उन्होंने कई सुपरस्टार्स जैसे जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर, राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी पहली फिल्म 1975 में आई उलझन थी। इसमें उनके हीरो संजीव कुमार थे।
संगीत घराने से थी सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा पंडित संगीत घराने से थी। उनके पिता प्रताप नारायण पंडित एक शास्त्रीय गायक थे। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज उनके चाचा थे। राजगढ़ के पूर्व सांसद और जनसंघ नेता वसंत कुमार पंडित भी उनके चाचा थे। उन्होंने नौ साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें... Sulakshana Pandit ताउम्र अकेली क्यों रहीं, वो कौन था जिसकी मौत के बाद कभी नहीं की शादी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।