सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वे काफी से बीमार चल रही थीं। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और वे किसी से मिलती-जुलती भी नहीं थी। उनके संगीतकार भाई ललित पंडित ने बताया कि अंतिम संस्कार कहां होगा।

मनोरंजन जगत से एक के बाद दिल दुखाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। गुरुवार का दिन बड़ा झटका देने वाला रहा। पहले साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सुनने को मिली और उसके बाद बॉलीवुड से सदमा देने वाली खबर सामने आई। आपको बता दें कि गुरुवार रात करीब 8 बजे जानीमानी सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर वायरल होते ही बुरी इंडस्ट्री में मातम छा गया। इसी बीच सुलक्षणा के संगीतकार भाई ललित पंडित ने उनका अंतिम कहां और कब होगा। बता दें कि वे 71 साल की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब होगा सुलक्षणा पंडित का अंतिम संस्कार

सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित को लेकर उनके भाई ललित पंडित ने बताया कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें मुंबई के नानवती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मिड डे को बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने गुरुवार रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। ललित ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। आपको बता दें कि सुलक्षणा 70-80 के दशक की जानीमानी एक्ट्रेस थी। उन्होंने अपनी गायिकी के साथ अदाकारी में जलवा दिखाया था। संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाली सुलक्षणा ने महज 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें... Sulakshana Pandit कौन थीं, अंतिम वक्त में जिन्हें पहचानना भी हो गया था मुश्किल

सुलक्षणा पंडित का पहला गाना कौन सा

सुलक्षणा पंडित ने बतौर चाइल्ड सिंगर पहली बार 1967 में आई फिल्म तकदीर के लिए लता मंगेशकर के साथ सात समंदर पार से.. गाना गाया था। उन्हें 1976 में फिल्म संकल्प के गाने तू ही सागर तू ही किनारा.. के लिए बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उन्होंने किशोर कुमार, हेमन्त कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, शैलेन्द्र सिंह, येसुदास, महेंद्र कपूर और उदित नारायण जैसे गायकों के साथ गाने गाए थे। सिंगिंग के साथ उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने 1975 में आई फिल्म उलझन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ संजीव कुमार लीड रोल में थे। उन्होंने संकल्प, राजा, सलाखें, हेरा फेरी, शंकर शंभू, बंडलबाज, संकोच, अपनापन, कसम खून की, अमर शक्ति,खानदान, वक्त की दीवार, दो वक्त की रोटी सहित कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर, विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया था।

ये भी पढ़ें... Sulakshana Pandit ताउम्र अकेली क्यों रहीं, वो कौन था जिसकी मौत के बाद कभी नहीं की शादी