Border 2 Teaser लॉन्च में सनी देओल की ग्रैंड एंट्री, 8 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा

Published : Dec 16, 2025, 04:41 PM IST

सनी देओल की मोस्ट अवेडेट बॉर्डर 2 का टीजर मंगलवार को लॉन्च किया गया। मुंबई में फिल्म के टीजर लॉन्च के लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में सनी ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ ग्रैंड एंट्री ली। इवेंट से जुड़ी कई फोटोज सामने आई है..

PREV
18
फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च इवेंट

मुंबई में मंगलवार को फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया गया। इस लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ मेकर्स भी मौजूद थे। 

28
सनी देओल की ग्रैंड एंट्री

फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने ग्रैंड एंट्री ली। वे खुली जीप में सवार होकर इवेंट में पहुंचे। जीप वे खुद ड्राइव कर रहे थे और इसमें उनके साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी भी थे।

ये भी पढ़ें... Border 2 के 2.04 मिनट के टीजर में 2 धमाकेदार डायलॉग, सुनते ही खौल उठेगा खून

38
फौजी लुक में सनी देओल

फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल खाकी फौजी वर्दी में नजर आए। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे काफी हैंडसम दिखे। उनके साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी भी थे।

48
फिल्म बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट

बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट यानी सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आए। दिलजीत दोसांझ इस मौके पर नहीं दिखे। वहीं, फिल्म में काम करने वाली कोई हीरोइन भी इस मौके नजर नहीं आईं।

58
फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स

फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च इवेंट में इसके मेकर्स और प्रोड्यूसर भी मौजूद थे। इसके प्रोड्यूसर जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार, कृष्णा कुमार हैं। इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है।

68
सनी देओल संग वरुण धवन-अहान शेट्टी

बॉर्डर 2 टीजर लॉन्च मोके पर सनी देओल ने वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ बड़ी-बड़ी बंदूकों के साथ फोटोग्राफर्स को शानदार पोज दिए।

78
सनी देओल का अलग अंदाज

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने निधन के बाद ये पहला मौका है जब सनी देओल किसी इवेंट में नजर आए। इवेंट में वे जोश में तो दिखे, लेकिन उनके चेहरे पर उदासी भी नजर आई।

88
कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का काफी समय से इंतजार हो रहा है। मूवी 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है।

ये भी पढ़ें... Border 2 Teaser Reaction: जानें सनी देओल की फिल्म का टीजर देख क्या बोले लोग?

Read more Photos on

Recommended Stories