
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'ताली' में अपने शानदार अभिनय की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता ने एक खुलासा किया। दरअसल सुष्मिता ने शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हू ना' में काम किया था, जो 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने चांदनी का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब सुष्मिता ने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद फराह ने उनसे माफी तक मांगी थी।
फराह खान ने सुष्मिता सेन से क्यों मांगी थी माफी
सुष्मिता सेन ने कहा, 'इस फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने मुझे फोन किया और कहा, सुष मैंने फाइनल एडिट देखा है और मुझे आपसे माफी मांगनी है। फिल्म में शाहरुख, अमृता और जायद का ज्यादा रोल है और आप मुश्किल से ही दिख पा रही हैं। तो मैंने कहा कि ठीक है फराह, कोई बात नहीं। हमारे बीच एक डील हुई थी। तुमने अपना वादा निभाया और मैंने अपना। हो गया, अब इस बारे में चिंता मत करो, लेकिन अंदर ही अंदर मैं सोच रही थी कि अरे मैं फिल्म में बहुत कम दिखीं हूं क्या?'
किस वजह से 'मैं हू ना' की स्क्रीनिंग में नहीं गई थीं सुष्मिता सेन
सुष्मिता ने आगे कहा, 'इसके बाद फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें मैं नहीं गई थीं, मुझे लगा कि फिल्म को देखने के बाद मुझे बुरा लगेगा। क्योंकि फराह ने भी कह दिया था कि मैं फिल्म में बहुत कम दिख रही हूं। इस स्क्रीनिंग के बाद मुझे फोन पर फोन आने लगे। लोग मेरी तारीफ करने लगे और कहने लगे कि फिल्म में तुमसे तो हमारी नजरें ही नहीं हट रही थीं। जो रिस्पॉन्स मिला, उससे एहसास हुआ कि कुछ तो बदला है। रोल नहीं बदला, लेकिन प्रभाव बदला है। रोल छोटा था, पर पावरफुल था। दर्शकों का रिएक्शन ऐसा था कि फिल्म के पहले पोस्टर्स जो थे, उनमें शाहरुख, अमृता और जायद खान थे, लेकिन रिलीज के दूसरे दिन वो हट गए और पूरे शहर में मेरे और शाहरुख खान के पोस्टर्स लग गए। यह होती है जनता की पावर, जिसका मैं बहुत सम्मान करती हूं। दर्शक ऐसे हो गए थे कि हमें वही (सुष्मिता सेन) चाहिए। हम शाहरुख खान के साथ उन्हें फिर से देखना चाहते हैं।'
और पढ़ें..
Dream Girl Day 3: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 15 फीसदी उछाल, इतना रहा कलेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।