किसी भी लड़की के साथ..बाथरूम लीक वीडियो पर आखिरकार उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी

Published : Jul 28, 2024, 02:28 PM IST
Urvashi Rautela On Bathroom Video Leaked

सार

Urvashi Rautela On Bathroom Video Leaked. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का बाथरूम वीडिया सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिससे काफी गदर मचा था। अब उर्वशी ने अपने इसी लीक वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। जानें क्या बोली उर्वशी...

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका बाथरूम वीडियो लीक हुआ था और इससे जमकर हंगामा भी मचा था। अब जाकर इस लीक वीडियो पर उर्वशी ने रिएक्ट किया है। बता दें कि इस वीडियो के लीक होने के बाद हर कोई हैरान था और सवाल कर रहा था कि आखिर किसी का वीडियो कैसे लीक हो सकता है। हालांकि, लीक वीडियो की हकीकत तुरंत ही सामने आ गई थी कि ये उर्वशी की किसी फि्लम की सीन है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्वशी की जमकर खींचाई भी की थी। इतना ही नहीं उर्वशी का अपने मैनेजर के साथ फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी ऑनलाइन लीक हुई थी। बातचीत में उर्वशी को अपने मैनेजर से सवाल करते हुए सुना गया था कि क्या आपने वीडियो देखा है? मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये चीजें कैसे हो रही हैं। मुझे तुरंत उनसे बात करना है, जिन्होंने ऐसा किया है।

 

 

बाथरूम लीक वीडियो पर क्या बोली उर्वशी रौतेला

हाल ही में उर्वशी रौतेला को उनकी फिल्म घुसपैठिया के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया था। इस दौरान उनसे उनके लीक बाथरूम वीडियो पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा- जब यह क्लिप वायरल हुई तो वह काफी परेशान हो गई थीं। हालांकि, यह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा वीडियो नहीं है बल्कि उनकी फिल्म घुसपैठिया का एक सीन है। लेकिन उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में किसी भी लड़की के साथ ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि उर्वशी ने 2013 में डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म सिंह साहब द ग्रेट थी, जिसमें सनी देओल लीड रोल में थे। फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट

उर्वशी रौतेला के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वो खास नहीं रहा है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी कोई भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं रही। उन्होंने अपने 16 साल के करियर में 11 फिल्मों में काम किया। वे बॉलीवुड के साथ साउथ मूवीज में भी काम कर रही हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों साउथ एक्टर बालाकृष्णा नन्दमूरि की फिल्म एनबीके 109 की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वे घुसपैठिया में नजर आएंगी, जो 9 अगस्त को रिलीज हो रही है। वे फिल्म ब्लैक रोज, बाप और कसूर में भी दिखाई देंगी। उर्वशी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 में भी नजर आएंगी, इसमें रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें...

150Cr का बंगला, रॉल्स रॉयल जैसी कार, किसी महाराजा से कम नहीं साउथ STAR की रईसी

तैमूर की नैनी ने खोले करीना कपूर के घर के राज, जो बताया कर देगा हैरान

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 की वो 10 इंडियन फ़िल्में, जिन्हें गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया
Dhurandhar X Review: एक्शन पैक्ड, देशभक्ति से भरी... 'धुरंधर' देख क्या बोले लोग