dhanush birthday. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष 41 साल के हो गए हैं। धनुष का जन्म 1983 में चेन्नई में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी नेटवर्थ, कार कलेक्शन और उनकी अपकमिगं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।  

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) 41 साल के हो गए हैं। धनुष का जन्म 1983 में हुआ था। उनके बारे में यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वे एक्टर के साथ-साथ सिंगर, गीतकार और प्रोड्यूसर भी हैं। वैसे, तो धनुष तमिल सिनेमा से ताल्लकु रखते हैं लेकिन उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वे 2000 से फिल्म इंडस्ड्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 2002 में आई फिल्म थुल्लुवधो ल्लामई से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही। इस फिल्म के बाद धनुष को लगातार फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे। इतना ही नहीं 2003 में आई उनकी दूसरी फिल्म काढल कोन्देन के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। बता दें कि हाल ही में उनकी 50वीं फिल्म रायन रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धनुष की प्रॉपर्टी

साउथ एक्टर धनुष लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे 230 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास चेन्नई में 150 करोड़ का बंगला है। यह बंगला अंदर से दिखने में बेहद आलीशान है। इसके अलावा उनके पास चेन्नई में ही एक और घर है, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपए हैं।

धनुष का कार कलेक्शन

धनुष के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर है। बता दें कि कुछ ही सेलिब्रिटीज हैं, जिनके पास ये कार है। इसकी कीमत लगभग 3.74 करोड़ रुपए है। उनके पास 7 करोड़ की गाड़ी रोल्स रॉयस घोस्ट भी हैं। धुनुष के पास ऑडी Audi A8 है, जिसकी कीमत करीब 1.57 करोड़ रुपए है। उनके पास 75 लाख रुपए की फोर्ड मस्टैंग GT, 45 लाख की जगुआर XE भी हैं।

धनुष की फीस और अपकमिंग फिल्में

बात धनुष की फीस की करें तो वे एक मूवी में काम करने के लिए 12 से 16 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो इसी साल आई उनकी फिल्म कैप्टन मिलर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 50 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 104.79 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म रायन रिलीज हुई।100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने रिलीज के 2 दिन के अंदर 23.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वे फिल्म कुबेरा भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

2004 में की थी धनुष ने रजनीकांत की बेटी से शादी

धनुष की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 नवंबर 2004 को शादी की थी। 2006 को धनुष -ऐश्वर्या के यहां बेटे यात्रा राजा काम जन्म हुआ था। 2010 में उनके दूसरे बेटे लिंगा राजा का जन्म हुआ। आपको बता दें कि कपल शादी के 18 साल बाद अब अलग हो गया है।

ये भी पढ़ें...

तैमूर की नैनी ने खोले करीना कपूर के घर के राज, जो बताया कर देगा हैरान

Bigg Boss OTT 3: बदल गई फिनाले डेट, इनके नाम TOP 3 में, कौन होगा विनर?