
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान वैसे तो बॉलीवुड ही नहीं, दुनियाभर में सबसे मशहूर एक्टर्स में गिने जाते हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें लेकर लोग ऐसे बयान दे जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक बयान एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 2004 में दिया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नेहा धूपिया ने अपने इस बयान में दावा किया था कि फिल्मों में दो ही चीजें बिकती हैं या तो सेक्स या फिर शाहरुख़ खान। उनके इस बयान पर एक इंटरव्यू में शाहरुख़ ने भी प्रतिक्रया दी थी तो वहीं सालों बाद खुद नेहा धूपिया ने भी अपने इस बयान को फिर ताजा कर दिया था।
2004 में नेहा धूपिया ने शाहरुख़ खान को लेकर क्या कहा था?
2004 में यह तब की बात है, जब नेहा धूपिया अपनी फिल्म 'जूली' का प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "जूली में लव-मेकिंग सीन हैं और नंगी पीठ के शॉट हैं। मैं सेक्स सिम्बल टैग से प्रभावित नहीं होती। अगर लोग कहें कि मैंने मल्लिका शेरावत और बिपाशा बसु को पीछे छोड़ दिया है तो इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आज के समय में या तो सेक्स बिकता है या फिर शाहरुख़ खान। इसलिए मैं अपनी अगली फिल्म में सेक्स प्रॉप बनना पसंद करूंगी।"
नेहा धूपिया के बयान पर शाहरुख़ खान ने क्या कहा था?
2014 में इकॉनोमिक टाइम्स से बातचीत के दौरान शाहरुख़ खान ने नेहा धूपिया के बयान पर रिएक्शन दिया था। शाहरुख़ ने कहा था, "यह लाइन मेरे साथ तब तक रहेगी, जब तक आई लव यू क्क्क...किरण रहेगा। मैं नेहा से अक्सर नहीं मिलता, लेकिन जब मिलता हूं तो थोड़ा शर्मा जाता हूं। हालांकि, मैं बिकाऊ नहीं हूं। मैं बेशकीमती हूं। आप मुझे एक स्टोरी, एक विचार, एक एक्साइटिंग आइडिया से खरीद सकते हैं, लेकिन पैसों से नहीं। मैं कोई सामान नहीं हूं, जो बिक जाऊं। मैं घमंडी नहीं हूं, फिर भी पैसा कमाना मेरे अस्तित्व का सबसे छोटा हिस्सा है।"
2023 में फिर चर्चा में आया था नेहा धूपिया का बयान
नेहा धूपिया ने 2023 में अपना 2004 वाला बयान रिकॉल किया था। दरअसल, वे फिल्म 'पठान' पर अपना रिएक्शन दे रही थीं। एक ट्विटर यूजर ने नेहा धूपिया के बयान को कोट करते हुए लिखा था, "लगभग दो दशक के पहले नेहा धूपिया ने कहा था कि सिर्फ सेक्स और शाहरुख़ खान बिकते हैं। यह आज भी सच साबित होता है।" इसी ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए नेहा ने लिखा था, "20 साल बाद मेरा बयान सही साबित हो रहा है। यह किसी एक्टर का करियर नहीं है, बल्कि एक किंग का शासन है।"
शाहरुख़ खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख़ खान ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर दो ब्लॉकबस्टर और एक हिट फिल्म दी। उनकी 'पठान' ने दुनियाभर में 1050 करोड़ और 'जवान ' ने लगभग 1150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, उनकी 'डंकी' ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 470 करोड़ रुपए कमाए थे। उनकी अगली फिल्म 'किंग' है, जिसका निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं।
और पढ़ें…
कहने की हिम्मत भी मत करना..पवन कल्याण ने फटकारा तो एक्टर ने मांगी माफ़ी
शाहिद कपूर ने बेटे का नाम Zain क्यों रखा? इसका मतलब भी जान लीजिए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।